बेटे-बेटी के लिए ढूंढ रहे हैं मॉडर्न और ट्रेंडी नाम, देखें लिस्ट आपको भी खूब आएंगे पसंद Modern and trendy names for Girl and Baby Boy, पेरेंटिंग टिप्स - Hindustan

बेटे-बेटी के लिए ढूंढ रहे हैं मॉडर्न और ट्रेंडी नाम, देखें लिस्ट आपको भी खूब आएंगे पसंद

Modern and Trendy Names: घर में जन्में बच्चों को एक अच्छा नाम देने के लिए फैमिली के सदस्यों के बीच खूब होड़ होती है। नाम अच्छा और होने के साथ मीनिंगफुल होना जरूरी है। यहां देखें कुछ मॉडर्न नेम-

लाइव हिंदुस्तान नई दिल्लीMon, 21 Nov 2022 02:13 PM
share Share
Follow Us on
बेटे-बेटी के लिए ढूंढ रहे हैं मॉडर्न और ट्रेंडी नाम, देखें लिस्ट आपको भी खूब आएंगे पसंद

बच्चे के जन्म के बाद से ही घर में उसके नाम को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है। माता-पिता से लेकर बच्चे के दादा-दादी तक, हर कोई अपनी पसंद की नाम बच्चे को देना चाहता है। हालांकि ज्यादातर पेरेंट्स अपने बच्चे के लिए ट्रेंडी और मॉर्डन नाम देखते हैं। ऐसे में यहां हम आपको कुछ मॉडर्न नाम बता रहे हैं, पढ़िए लिस्ट-

लड़की के लिए मॉडर्न नाम

आर्या (महान), आरना (नदी या लहर), आराध्या (आदरणीय), आरोही (संगीत), अधीरा (लाइटनिंग), अद्विका (अद्वितीय), अमायरा (राजकुमारी), आयत (भगवान की महानता), अक्षरा (पत्र), आराध्या (पूजा के लायक) धृति (प्रकाश), दिशा (डायरेक्शन), दिवा (लैंप), इला (भारतीय संगीत), हंसिका (हंस), हर्षिता (खुश), इनाया (सर्वशक्तिमान), ईशानी (देवी दुर्गा का नाम), जाह्नवी (गंगा नदी), जिया (रेडियंस), काव्य (कविता)।

 

लड़की के लिए ट्रेंडी नाम

खनक (चूड़ियों की खनखनाहट), लावण्या (सौंदर्य), मिशिका (एक औषधीय पौधा), मेधस्विनी (ज्ञान), नायरा (दीप्ति), नायशा (नाइट), नक्षत्र (तारा), नेहमत (अनुग्रह), ओजस्विनी (ऊर्जावान), रुद्रानी (रुद्र की पत्नी), सान्वी (देवी लक्ष्मी का एक नाम), समायरा (करामाती), सारा (राजकुमारी), सेहर (सुबह), शरण्य (जो शरण देता है), सिया (सीता का एक नाम), सुहाना (सुखद), वैदेही (देवी सीता का एक नाम), वरदानी (सौभाग्य दाता), यशस्विनी (यशस्वी), यश्वी (फेम), जैना (सुंदर), जायरा (अतिथि), जारा (राजकुमारी)।

 

लड़को के लिए मॉडर्न नाम


आरव (आवाज), आरुष (सूर्य), आयुष (दीर्घायु), अयान (शांत), अद्विक (यूनिक), आकर्ष (आकर्षण), मोह (विदाउट लीडर), अथर्व (वेदों में से एक का नाम), अर्नव (महासागर), अधृत (अनर्गल), आर्यमन (सूरज), दक्ष (बुद्धिमान), देवांश (भगवान का अंश), धैर्य (सहनशक्ति), दिविज (आकाशीय), डिविट (हेवनली), ईशान (प्रकाश), फैयाज (अच्छे काम), गौरांश (देवी पार्वती का हिस्सा), हार्दिक (दिल से हिम्मत)

 

लड़को के लिए ट्रेंडी नाम

ईशिर (शक्तिशाली), ईशान (भगवान शिव के रूप में सूर्य), जयुष (विजयी), कुशाग्र (तेज), कृषि (कृष), नवोदित (नव उदय), निमित (मोटिव), निशीथ (आधी रात) ओहस (स्तुति), रणबीर (वीर योद्धा), रेयांश (एक धारा का हिस्सा), रयान (किंग), रुद्रांश (रुद्र का हिस्सा), उत्कर्ष (सुपीरियर), वैभव (महिमा), विराज (सार्वभौम), विराट (वीरता)।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।