चाय पीने के बाद क्या आपका भी फूल जाता है पेट, जानिए क्या हो सकता है कारण
- ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत एक कप गर्मागर्म चाय के साथ करते हैं। लेकिन वहीं कुछ लोग चाय पीने के बाद पेट फूलने की दिक्कत से परेशान रहते हैं। अगर आपको भी चाय पीने के बाद ब्लोटिंग होती है तो जानिए क्या हो सकते हैं कारण-

गर्मी हो या फिर सर्दी चाय पीने के शौकीन लोग अपने दिन की शुरुआत एक कप गरमागर्म चाय के साथ ही करते हैं। टी लवर्स दिन के किसी भी समय पर इसे पीने के लिए तैयार रहते हैं। हालांकि, कुछ लोगों को अपनी ये आदत काफी भारी पड़ती है। क्योंकि सुबह चाय पीने की आदत पेट फूलने का कारण बन सकती है। अगर चाय पीने के बाद आपको ब्लोटिंग या पेट फूलने की दिक्कत होती है तो यहां जानिए ऐसा होने का कारण।
चाय पीने के बाद क्यों फूलने लगता है पेट?
चाय एक फेमस इंडियन ड्रिंक है, जो दुनिया भर में पसंद की जाती है। वैसे तो चाय कई तरह की होती है जैसे कि ब्लैक टी, ग्रीन टी, और हर्बल टी। लेकिन भारत में अधिकतर लोग दूध वाली चाय पीना पसंद करते हैं। ज्यादातर लोग सुबह बेड टी पीते हैं। चाय में कैफीन होता है और खाली पेट इसे पीने से पेट फूल सकता है। चाय में मौजूद कैफीन पेट में एसिड बना सकता है, जिसकी वजह से गैस होने लगती है। ये एसिडिटी बेचैनी और पेट फूलने का काम करती है।
चाय पीने के बाद पेट फूलने की समस्या से कैसे बचें?
अगर चाय पीने के बाद आपका पेट फूलने लगता है तो आपको इसे बनाने का तरीका बदलना चाहिए। अगर आप मीठी चाय पीना पसंद करते हैं तो चीनी की जगह मिठास के लिए शहद या स्टीविया जैसे नेचुरल ऑप्शन का इस्तेमाल करें। ऐसा करके चाय को आसानी से पचाने में मदद मिलती है, जिससे गैस नहीं बनती है। इसके अलावा आप चाय बनाते समय इसमें इलायची डाल दें। ये चाय का स्वाद बढ़ाने के साथ पाचन में मदद करती है और एसिडिटी कम होती है। सबसे जरूरी बहुत ज्यादा चाय पीने से बचें।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।