किचन में रखी इन 3 चीजों से बनती है ये 'चमत्कारी' चाय, शिल्पा शेट्टी भी हैं इसके गुणों की फैन what is ccf tea cumin coriander fennel water and its benefits in ayurveda, हेल्थ टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थwhat is ccf tea cumin coriander fennel water and its benefits in ayurveda

किचन में रखी इन 3 चीजों से बनती है ये 'चमत्कारी' चाय, शिल्पा शेट्टी भी हैं इसके गुणों की फैन

  • सीसीएफ चाय को आयुर्वेद में मिरैकल टी भी कहा जाता है। माना जाता है कि यह शरीर में पहुंचकर कई सारे फायदे पहुंचाती है। यह खासकर पेट के लिए अच्छी होती है। यहां जाने इसे कैसे बनाया जाता है।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानWed, 9 April 2025 11:38 AM
share Share
Follow Us on
किचन में रखी इन 3 चीजों से बनती है ये 'चमत्कारी' चाय, शिल्पा शेट्टी भी हैं इसके गुणों की फैन

अगर आप आयुर्वेद फॉलो करते हैं तो CCF चाय के बारे में नहीं सुना होगा। सीसीएफ यानी क्यूमिन, कोरिएंडर और फेनिल जिसे हिंदी में जीरा, खड़ा धनिया और सौंफ कहते हैं। यह तीन भारतीय मसालों का मिश्रण है। ये तीनों आपके शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। अगर आपको पेट से जुड़ी दिक्कतें हैं तो यह चाय जरूर पीनी चाहिए। यहां आप इसके फायदे और बनाने का तरीका जान सकते हैं।

कई सारे फायदे

भारतीय किचन में मौजूद मसालों में कई औषधीय गुण होते हैं। इन्हें अलग-अलग तरह से लोग अपनी डायट में शामिल कर सकते हैं। जीरा, धनिया और सौंफ इन तीनों को मिलाकर एक चाय बनती है यह आपको हेल्थ से लेकर ब्यूटी तक कई चीजों में फायदा करती है। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी इस चाय की फैन हैं। वह बता चुकी हैं कि दोपहर में और डिनर के बाद वह सीसीएफ टी पीती हैं।

फायदे

-इस चाय में मिलाए जाने वाले तीनों मसाले आपकी इम्यूनिटी के लिए अच्छे होते हैं।

-अगर आपको पेट फूलने की शिकायत या पाचन से जुड़ी समस्या है तो यह चाय पीने से फायदा मिलेगा।

-यह आपके डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए अच्छी होती है।

-अगर आपको पीरियड पेन है तो यह चाय जरूर पिएं।

-इसे डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में पिया जाता है।

- स्किन में ग्लो लाती है।

कैसे बनाएं

दो कप पानी लें। इसमें आधा-आधा चम्मच जीरा, धनिया और सौंफ डालें। इस पानी को खौलाकर आधा कर लें। अब इसे छानकर पी लें।

नोट: यह सामान्य जानकारी है। किसी बीमारी के इलाज के लिए डॉक्टर की सलाह पर दवा लें। चाय किसी भी दवा का रिप्लेसमेंट नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।