सिर्फ बिस्किट और दूध से बनाएं बाजार जैसी चॉकलेट आइसक्रीम, जान लें क्या है सीक्रेट ट्रिक! Tasty homemade chocolate flavor Ice cream with milk and Biscuit only, रेसिपी - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीTasty homemade chocolate flavor Ice cream with milk and Biscuit only

सिर्फ बिस्किट और दूध से बनाएं बाजार जैसी चॉकलेट आइसक्रीम, जान लें क्या है सीक्रेट ट्रिक!

घर की बनी हुई आइसक्रीम की बात ही कुछ और है। आज हम आपको बिस्किट और दूध से बनने वाली आइसक्रीम की रेसिपी बता रहे हैं, जो ना सिर्फ आसान है बल्कि इसका स्वाद ऐसा है कि आप पक्का बाजार वाली आइसक्रीम का टेस्ट भी भूल जाएंगे।

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तानFri, 25 April 2025 11:56 AM
share Share
Follow Us on
सिर्फ बिस्किट और दूध से बनाएं बाजार जैसी चॉकलेट आइसक्रीम, जान लें क्या है सीक्रेट ट्रिक!

गर्मियों में आइसक्रीम नहीं खाई तो भला क्या खाया। जब मौसम का पारा चढ़ता है तो आइसक्रीम का याद आना तो बनता है। इसके क्रीमी स्वाद और ठंडक भरे एहसास के आगे कुछ देर के लिए तो कम से कम गर्मी को भुलाया जा सकता है। खैर, आइसक्रीम घर की बनी हो तो मजा थोड़ा और बढ़ जाता है। अब थोड़ी सी आइसक्रीम से तो मन भरता नहीं, ऐसे में घर पर बनाकर ढेर सारी आइसक्रीम का मजा उठाया जा सकता है। घबराइए मत, घर पर आइसक्रीम बनाना कोई बड़ा मुश्किल काम भी नहीं है। आज हम आपको बिस्किट और दूध से बनने वाली चॉकलेट आइसक्रीम की जो रेसिपी बता रहे हैं, इसके बाद तो आप घर पर भी आइसक्रीम बनाना प्रिफर करेंगी। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।

घर पर चॉकलेट फ्लेवर आइसक्रीम बनाने की सामग्री

चॉकलेट आइसक्रीम बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - आपका मनपसंद चॉकलेट बिस्किट (लगभग 15 से 20 पीस), दूध (आधा किलो), चीनी (दो चम्मच), घर की बनी फ्रेश मलाई।

बिस्किट और दूध से आइसक्रीम बनाने की विधि

दूध और बिस्किट से आइसक्रीम बनाने के लिए आपको सबसे पहले अपना मनपसंद चॉकलेट बिस्किट लेना है। बिना क्रीम वाला हो तो ज्यादा बेहतर है। अब गैस पर एक पैन में दूध उबालने के लिए रखें। जैसे ही दूध में एक उबाल आ जाए, उसमें थोड़ी सी चीनी एड करें। अब इसमें चॉकलेट बिस्किट डाल दें और धीमी आंच पर पका लें। धीरे-धीरे चलाते रहें जबतक एक गाढ़ा सा पेस्ट बनकर ना तैयार हो जाए। मिक्सचर बनने के बाद इसे ठंडा होने दें और उसके बाद फ्रिज में सेट होने के लिए लगभग एक से दो घंटे के लिए रख दें।

आइसक्रीम हल्की-हल्की सेट हो जाए तो इसे मिक्सर में डालकर पीस लें। ऐसा इसलिए करना जरूरी है ताकि आइसक्रीम को क्रीमी टेक्चर मिल सके। आइसक्रीम को मिक्सर में पीसने के दौरान आप इसमें घर की बनी फ्रेश मलाई भी एड कर सकती हैं। इससे आइसक्रीम का टेक्सचर और स्वाद काफी बढ़ जाता है। अब आइसक्रीम के बैटर को किसी कंटेनर में रखें और फ्रिज में लगभग 4 से 5 घंटे या रात भर जमने के लिए छोड़ दें। आपकी चॉकलेट आइसक्रीम बनाकर तैयार है, जिसका स्वाद ठीक बाजार वाली आइसक्रीम जैसा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।