बच्चे के लिए खोज रहे हैं शुभता देने वाला नाम, देख लें वेद-पुराणों से निकली 30+ नामों की लिस्ट list of 30 plus hindu baby modern and unique names which are taken from ved puran Sanskrit shiva vishnu, रिलेशनशिप टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपlist of 30 plus hindu baby modern and unique names which are taken from ved puran Sanskrit shiva vishnu

बच्चे के लिए खोज रहे हैं शुभता देने वाला नाम, देख लें वेद-पुराणों से निकली 30+ नामों की लिस्ट

Hindu Baby Name: हर मां-बाप की कोशिश होती है कि उसके बच्चे का नाम यूनीक और पॉजिटिव हो। जिसे सुनकर लोग रखने वाले की तारीफ करें। अगर आप हिंदू धर्म और संस्कृति से जुड़े नाम खोज रहे हैं तो यहां देख सकते हैं।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानThu, 15 May 2025 03:07 PM
share Share
Follow Us on
बच्चे के लिए खोज रहे हैं शुभता देने वाला नाम, देख लें वेद-पुराणों से निकली 30+ नामों की लिस्ट

घर में बच्चा पैदा होने पर करीबियों उनका नाम खोजने का काम सौंपा जाता है। हालांकि मां-बाप ये काम पहले से शुरू कर देते हैं। अगर आप अपने बच्चे का नाम संस्कृत, वेद-पुराण या भगवान से जुड़ा रखना चाहते हैं जिसका अर्थ शुभता लिए हो तो यहां एक लंबी लिस्ट है। ये नाम लड़कों के लिए और अलग-अलग अक्षरों के हैं। इनके साथ इनके अर्थ भी दिए गए हैं।

बेटों के लिए नाम

  1. आरुष- सूर्य की पहली किरण

2. विवान- जीवन से भरा, कृष्ण का एक नाम

3. ईशान- शिव, सूर्य का नाम, उत्तर-पूर्व दिशा

4. रियान- राजकुमार या राजा का बेटा

5. अन्वय- पुराणों लिया गया शब्द है इसका मतलब है जोड़ना

6. रेयांश- विष्णु का अंश, रोशनी की किरण

7. शौर्य- बहादुर

8. दिव्यांश- दैवीय, इस शब्द को भी विष्णुजी से जोड़ा जाता है

9. युग

10. वेदांत- ज्ञान, वेदों से इकट्ठा किया हुआ

11. आदित्यन- सूरज भगवान

12. भार्गव- साधु भृगु के वंशज

13. आरव- शांत

14. आहान- रोशनी की पहली करिण

15. अद्वैत- सबसे अलग

16. अश्विक- जिस पर ईश्वर की कृपा हो, ना हारने वाला

17. अर्नित- कीर्तिमान

18. अक्षन- आंखें

19. आदिव- सबसे अलग, पहला

20. अनय- जिसका कोई लीडर न हो, भगवान विष्णु

21. अर्व- तेज

22. आर्विक- बहादुर

23. अयन- यात्रा, रास्ता

24. अरित- प्रख्यात, जिसकी सब तारीफ करें

25. अकृत- जिसे बनाया न जा सके

26. अनिश- सुप्रीम

27. चिरायु- लंबी उम्र वाला

28. चित्रांग- खूबसूरत रंगों से सजे शरीर वाला

29. लवित- शिव

30. लाभेश- भगवान गणेश

31. लक्ष्विक- जो बखूबी अपना लक्ष्य प्राप्त कर ले

32. विहान- सुबह

33. वात्सल- प्यारा

34. विभोर- खुश

35. वान्युम- हवा के जैसा तेज

36. विराज- चमकदार

37. कृतान- सफल, जिसकी सब तारीफ करें

38. गर्व- गौरव

39. मणिक- रत्न

40. नव्य- नया

41. निवान- विष्णुजी का एक नाम

ये भी पढ़ें:लाडले बेटे-बेटी को दें मिलता-जुलता नाम , यहां देखें ट्रेंडी बेबी नेम लिस्ट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।