महिला के साथ छेड़छाड़ की कोशिश, विरोध पर बच्ची को मारी गोली; शॉर्ट एनकाउंटर में अपराधी ढेर
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में शुक्रवार की सुबह छतरपुर पुलिस ने एक अपराधी का शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया। इस शॉर्ट एनकाउंटर में अपराधी लक्कू सिंह राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पुलिस जिला अस्पताल ले गई। जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में शुक्रवार की सुबह छतरपुर पुलिस ने एक अपराधी का शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया। इस शॉर्ट एनकाउंटर में अपराधी लक्कू सिंह राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पुलिस जिला अस्पताल ले गई। जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस के द्वारा बताई गई जानकारी के अनुसार आरोपी पर लगभग 20 गंभीर मामले पहले से ही दर्ज हैं। आरोपी ने 18 मार्च मंगलवार की रात गौरिहार थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ अपने कुछ साथियों से मिलकर छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी।
महिला अपने घर के अंदर चली गई और उसने अपने दरवाजे और खिड़की बंद कर लिए। लेकिन आरोपी लक्कू सिंह फिर भी नहीं माना और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला के घर में बनी खिड़की में आग लगा दी। कुछ देर बाद आरोपी ने महिला को उसी खिड़की में झांकते हुए देखा तो फायरिंग कर दी। गोली कूलर से टकरा गई और घर के अंदर मौजूद 8 साल की मासूम के पेट में घुस गई। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए छतरपुर पुलिस लगातार मुख्य आरोपी लक्कू सिंह और उसके अन्य सहयोगियों की तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली थी कि गौरिहार थाना क्षेत्र के हनु खेड़ा के जंगलों में आरोपी के मिलने की सूचना है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ने का प्रयास करने लगी, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर ही दो राउंड फायरिंग कर दी और मौके से भागने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग में गोली आरोपी के पैर में लगी और पुलिस सुबह उसे जिला अस्पताल भर्ती करने के लिए ले आई|
रिपोर्ट - जयप्रकाश
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।