cm mohan yadav says mp govt campaign for recruitments on one lakh govt job एमपी सरकार एक लाख सरकारी भर्ती का चला रही अभियान, सीएम मोहन यादव ने गिनाए काम, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़cm mohan yadav says mp govt campaign for recruitments on one lakh govt job

एमपी सरकार एक लाख सरकारी भर्ती का चला रही अभियान, सीएम मोहन यादव ने गिनाए काम

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने एक लाख पदों की भर्ती का अभियान चला रही है।

Krishna Bihari Singh वार्ता, भोपालWed, 9 April 2025 09:23 PM
share Share
Follow Us on
एमपी सरकार एक लाख सरकारी भर्ती का चला रही अभियान, सीएम मोहन यादव ने गिनाए काम

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने एक लाख पदों की भर्ती का अभियान चला रही है।वह भाजपा के स्थापना दिवस के तहत कुक्षी विधानसभा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में करीब 50 वर्षों तक शासन करने वाली कांग्रेस ने कभी भी माताओं-बहनों की भलाई की चिंता नहीं की। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार लाड़ली बहनों का ध्यान रख रही और उनके आर्थिक सशक्तिकरण और उत्थान के लिए लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना जैसी कई योजनाएं चला रही है।

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने एक लाख पदों की भर्ती का अभियान चला रही है। प्रदेश सरकार प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने 25 गाय से अधिक गाय पालने वाले दुग्ध उत्पादक गौपालकों को 25 फीसदी अनुदान देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कुक्षी में पश्चिमी बाईपास रोड बनाने के साथ पांच सड़कों की सौगात भी दी। सम्मेलन को केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने भी संबोधित किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में साल 1977 में सरदार सरोवर बांध की शुरुआत की थी। इस अधूरी परियोजना को पूरा करने का कार्य प्रधानमंत्री मोदी ने किया। कांग्रेस के 55 साल के शासनकाल में गेहूं का समर्थन मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल था। आज मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार 2600 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूं खरीद रही है। भाजपा सरकार मध्य प्रदेश की करीब सवा करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खाते में हर महीने 1250 रुपये भेज रही है।

कांगेस सरकारों ने कभी भी बहन-बेटियों के हित में योजनाएं नहीं बनाईं। भाजपा सरकार ने बहनों को प्रापर्टी खरीदने पर दो प्रतिशत की छूट देने के साथ नगरीय निकाय और स्थानीय निकाय में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है। इसके साथ ही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) के तहत 30 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव आए हैं। यह निवेश प्रस्ताव अब धरातल पर उतरने जा रहे हैं। उद्योगों की स्थापना से भी हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। प्रदेश सरकार करीब चार लाख सरकारी कर्मचारियों को पदोन्नति का रास्ता निकाल लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।