congress mla in madhya pradesh objectionable remark on saints ये सांड चर रहे दूसरों का खेत; MP में कांग्रेस नेता के साधु-संतों पर बिगड़े बोल; अब दे रहे सफाई, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़congress mla in madhya pradesh objectionable remark on saints

ये सांड चर रहे दूसरों का खेत; MP में कांग्रेस नेता के साधु-संतों पर बिगड़े बोल; अब दे रहे सफाई

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के एक विधायक की ओर से साधु-संतों पर की गई टिप्पणी से बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। वरिष्ठ नेता राजेंद्र कुमार सिंह ने साधु संतों की तुलना सांडों से कर डाली।

Sudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, सतनाThu, 27 March 2025 01:31 PM
share Share
Follow Us on
ये सांड चर रहे दूसरों का खेत; MP में कांग्रेस नेता के साधु-संतों पर बिगड़े बोल; अब दे रहे सफाई

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के एक विधायक की ओर से साधु-संतों पर की गई टिप्पणी से बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। वरिष्ठ नेता राजेंद्र कुमार सिंह ने साधु संतों की तुलना सांडों से कर डाली। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख जीतू पटवारी की मौजदूगी में राजेंद्र कुमार सिंह ने साधु संतों का जिक्र करते हुए कहा कि ये सांड दूसरों का खेत चर रहे हैं। कांग्रेस नेता की इस टिप्पणी से भाजपा को घेरााबंदी का बड़ा मौका मिल गया है। बयान पर विवाद बढ़ते देख राजेंद्र कुमार सिंह ने सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने उपमा, कहावत के तौर पर यह बात कही थी, किसी का व्यक्तिगत अपमान नहीं किया।

दरअसल बुधवार को सतना में कांग्रेस की ओर से एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। मंच पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, सीडब्ल्यूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल जी के साथ विधायक राजेंद्र कुमार सिंह भी मौजूद थे। मंच से भाषण देते हुए राजेंद्र कुमार आपत्तिजनक टिप्पणी कर गए। अमरपाटन के विधायक हैं और विधानसभा उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

कांग्रेस विधायक महाकुंभ को लेकर भाजपा को घेरने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में मीडिया को मैनेज करके दिखाया गया कि 60 करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया जबकि उनकी जानकारी के मुताबिक 12 करोड़ से अधिक लोग नहीं थे। इसी दौरान उन्होंने साधु संतों पर भी विवादित बात कही।

विधायक ने कहा, 'इन्होंने साधु संन्यासी जो हैं, बाबा बैरागी, महामंडलेश्वर इनको छोड़ दिया है जनता के बीच जाओ प्रवचन करो, भाजपा का प्रचार करो, हिंदुत्व की बात करो, सनातन धर्म की बात करो। और से सांड चर रहे हैं दूसरों का खेत।' उनका यह वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। भाजपा के नेता इसे शेयर करके कांग्रेस को सनातन विरोधी बताने में जुट गए हैं।

भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा, 'मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक राजेंद्र कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की उपस्थिति में, महामंडलेश्वर और संतों की तुलना सांड से कर रहे हैं। कांग्रेस की घटिया हिंदू विरोधी मानसिकता सभी सीमाओं को लांघ चुकी है।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।