know about ips vahini singh who is in three member sit made to investigate against Vijay shah sofiya Qureshi remarks विजय शाह के खिलाफ बनी SIT में महिला IPS वाहिनी सिंह कौन? पंजाब से भी कनेक्शन, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़know about ips vahini singh who is in three member sit made to investigate against Vijay shah sofiya Qureshi remarks

विजय शाह के खिलाफ बनी SIT में महिला IPS वाहिनी सिंह कौन? पंजाब से भी कनेक्शन

आईपीएस वाहिनी सिंह की शुरू में 1 साल की ट्रेनिंग हुई जिसके बाद उन्हें 2014 में पंजाब कैडर मिला। वहां वाहिनी आईपीएस अधिकारी के रूप में नियुक्त हुईं। पंजाब पुलिस में थोड़ा समय तक रहने के बाद वाहिनी सिंह 2015 में मध्य प्रदेश आ गईं। उनका पंजाब कैडर से मध्य प्रदेश आने के पीछे उनका विवाह था।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, भोपालTue, 20 May 2025 12:45 PM
share Share
Follow Us on
विजय शाह के खिलाफ बनी SIT में महिला IPS वाहिनी सिंह कौन? पंजाब से भी कनेक्शन

कर्नल सोफिया कुरैशी पर भद्दी टिप्पणी कर फंसे मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ गई हैं। सुप्रीम कोर्ट के सोमवार को SIT गठन के आदेश के बाद वो तीन नाम भी चुन लिए गए जो शाह के खिलाफ जांच करेंगे। इस टीम में एकमात्र महिला आईपीएस वाहिनी सिंह भी हैं। मध्य प्रदेश में वाहिनी सिंह चर्चित नाम हैं,जो पहले निवाड़ी और अब डिंडौरी में एसपी के पद पर तैनात हैं। आईपीएस वाहिनी सिंह ने एमपी में प्रशासनिक पद पर रहकर खूब सुर्खियां भी बटोरी हैं। आइए आपको आज वाहिनी सिंह के बारे में तफ्शील से जानकारी देते हैं।

ips.gov.in पर महिला अधिकारी अपना नाम वहिनी सिंह लिखती हैं। वाहिनी सिंह का जन्म राजस्थान में 19 मार्च साल 1988 को हुआ था। उन्होने अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद एमबीए तक की डिग्री हासिल की। न्यूज 18 हिंदी में छपी रिपोर्ट के अनुसार, उनका मन बदला और उन्होंने सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू कर दी। पढ़ाई में अव्वल होने के चलते उन्हें साल 2013 में UPSC की परीक्षा में सफलता मिल गई। सेलेक्शन के बाद उनकी पहली पोस्टिंग मध्य प्रदेश नहीं बल्कि पंजाब थी।

आईपीएस वाहिनी सिंह की शुरू में 1 साल की ट्रेनिंग हुई जिसके बाद उन्हें 2014 में पंजाब कैडर मिला। वहां वाहिनी आईपीएस अधिकारी के रूप में नियुक्त हुईं। पंजाब पुलिस में थोड़ा समय तक रहने के बाद वाहिनी सिंह 2015 में मध्य प्रदेश आ गईं। उनका पंजाब कैडर से मध्य प्रदेश आने के पीछे उनका विवाह था। वाहिनी सिंह के पति भी आईपीएस हैं। शादी के बाद वाहिनी सिंह ने 2015 में केंद्रीय गृह मंत्रालय से अनुरोध के बाद ट्रांसफर करा लिया। तब से वह एमपी में ही कार्यरत हैं। वह निवाड़ी में एसपी और भोपाल के इंटीलिजेंस विभाग में एआईजी के पद पर रहकर भी काम कर चुकी हैं।

आईपीएस वाहिनी सिंह अलग-अलग कारणों से सुर्खियों में भी रहीं। आज से 4 साल पहले तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भरी मीटिंग में आरोप लगाया था कि आईपीएस वाहिनी सिंह के काम में उनके पति आईपीएस नागेंद्र सिंह दखलअंदाजी करते हैं। उनके पति पर रेत माफिया को संरक्षण देने का भी आरोप था। तब वाहिनी सिंह के पति भिंड जिले के एसपी थे। बता दें कि मंत्री विजय शाह के खिलाफ बनी एसआईटी में आईपीएस वाहिनी सिंह के अलावा सागर जोन के पुलिस महानिरीक्षक (IG)प्रमोद वर्मा,भोपाल के उप महानिरीक्षक (DIG)कल्याण चक्रवर्ती भी शामिल हैं।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|