ISI और कांग्रेस का गठजोड़ है, इनके बयानों में पाकिस्तान प्रेम; भाजपा महामंत्री का बड़ा बयान
कांग्रेस नेताओं के बयानों में पाकिस्तान प्रेम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के ऑफीशियल ट्विटर हैंडल को आज कौन लाइक कर रहा है, पाकिस्तान की मीडिया, उसको चला रही है। पाकिस्तान के मंत्री उसको लाइक फॉलो कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और जम्मू कश्मीर के प्रदेश संगठन प्रभारी तरुण चुघ ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कई बड़े बयान दिए। भाजपा नेता ने कहा कि आईएसआई और कांग्रेस का गठजोड़ है। कांग्रेस नेताओं के बयानों में पाकिस्तान प्रेम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के ऑफीशियल ट्विटर हैंडल को आज कौन लाइक कर रहा है, पाकिस्तान की मीडिया, उसको चला रही है। पाकिस्तान के मंत्री उसको लाइक फॉलो कर रहे हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि आईएसआई और कांग्रेस का गठजोड़ है। आईएसआई की लिखी हुई पटकथा को कांग्रेस पार्टी यहां चला रही है। कांग्रेस पार्टी के हर नेता का बयान ऐसा लग रहा है जैसे पाकिस्तान का प्रेम, पाकिस्तान के प्रति उछाल मार रहा है। उमड़ उमड़ कर बाहर आ रहा है।
महामंत्री ने कहा कि ट्विटर हैंडल पर आप लोग फोटो डाल रहे हो। तन से जुदा और जिहादी मानसिकता आज कांग्रेस पार्टी की टैगलाइन बन गई है। समझ आता था कि केरल में राहुल गांधी को जिताने के लिए कांग्रेस पार्टी ने तिरंगा और कांग्रेस का एजेंडा दोनों मुस्लिम लीग के कार्यालय में गिरवी रख दिए। मुस्लिम लीग का ये लोग एजेंडा चला रहे हैं।
अब तो तुष्टीकरण की पराकाष्ठा हो गई है। कांग्रेस पार्टी और उसके नेता या सोशल मीडिया की टीम ये सभी पाकिस्तान की मीडिया की भाषा, पाकिस्तान की सरकार की भाषा और आईएसआई की भाषा बोल रहे हैं। भाजपा महामंत्री ने कहा कि एक तरफ पीएम देश की एकजुटता को ताकत बता रहे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी देश के खिलाफ बोल रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।