LIVE: योगी जी कब देंगे नौकरी?, चुनावी रैली में भड़कीं प्रियंका गांधी Uttar Pradesh Punjab Uttarakhand Manipur Goa Vidhan Sabha Chunav Live Updates Amit Shah Yogi Akhilesh Yadav - national news
Hindi NewsnationalLIVE: योगी जी कब देंगे नौकरी?, चुनावी रैली में भड़कीं प्रियंका गांधी

LIVE: योगी जी कब देंगे नौकरी?, चुनावी रैली में भड़कीं प्रियंका गांधी

यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के प्रचार का शोर थम चुका है। इस बार के चुनाव के सबसे बड़े इस चरण के लिए वोटिंग रविवार को होगी। इस चरण में 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटें शामिल हैं। इनमें 13 सुरक्षित...

LIVE: योगी जी कब देंगे नौकरी?, चुनावी रैली में भड़कीं प्रियंका गांधी

up election 2022

| लाइव हिन्दुस्तान | Sat, 19 Feb 2022 10:39 PM
हमें फॉलो करें

यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के प्रचार का शोर थम चुका है। इस बार के चुनाव के सबसे बड़े इस चरण के लिए वोटिंग रविवार को होगी। इस चरण में 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटें शामिल हैं। इनमें 13 सुरक्षित सीटें शामिल हैं। कुल 627 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कल यानी रविवार को मतदान होगा। सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। प्रदेश भर में 14,751 जगहों पर 24,740 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। पंजाब में 117 विधानसभा सीटों के लिए विधायक चुने जाएंगे। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से जुड़े लेटेस्ट अपडेट यहां पढ़ें...

19 Feb 2022, 10:39:08 PM IST

Uttarakhand Elections 2022: कांग्रेस की बनेगी सरकार; पूर्व सीएम हरीश रावत का दावा

कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दावा करते हुए कहा कि भाजपा के अंदर बेचैनी और झगड़ा है, वह दर्शा रहा है कि भाजपा हार रही है। जनता ने परिवर्तन को वोट दिया है। परिवर्तन कांग्रेस के पक्ष में हुआ है। कांग्रेस की सरकार बनेगी।

19 Feb 2022, 09:34:56 PM IST

पंजाब की 117 सीटों पर, उत्तर प्रदेश की 59 सीटों पर मतदान रविवार को

पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर जबकि उत्तर प्रदेश की 59 सीटों पर रविवार को मतदान होगा। दोनों ही राज्यों में बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। वर्तमान में पंजाब में कांग्रेस की सरकार है जबकि उत्तर प्रदेश में भाजपा सत्ता में है।

19 Feb 2022, 07:52:22 PM IST

UP Chunav 2022: राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर हमला

लखनऊ के गोमतीनगर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उस समय तकलीफ होती है जब संसद में खड़े होकर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी अनाप-शनाप बयान देते हैं, वो कहते हैं कि मोदी जी के भारत का प्रधानमंत्री बनने के बाद चीन और पाकिस्तान की दोस्ती बढ़ गई है।

19 Feb 2022, 06:50:20 PM IST

UP Chunav: बेरोजगारी मुद्दे पर योगी सरकार पर भड़कीं प्रियंका गांधी

रायबरेली में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी योगी सरकार पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि योगी जी कहते हैं नौकरी देंगे लेकिन कब? पिछले 5 वर्षों से राज्य सरकार में 12 लाख रिक्तियां पड़ी हैं, छात्रों ने परीक्षा दी है लेकिन बेकार बैठे हैं और रोजगार पैदा करने के बजाय कम हो रहे हैं।

19 Feb 2022, 06:16:57 PM IST

Punjab Chunav: चुनाव से ठीक पहले सुखबीर सिंह बादल ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन

19 Feb 2022, 06:07:34 PM IST

UP Chunav 2022: आजम खान, मुख्तार अंसारी-अतीक अहमद पर नड्डा का हमला

19 Feb 2022, 04:44:04 PM IST

लखीमपुर खीरी कांड भारत में जलियांवाला बाग की घटना की याद दिलाता है: अखिलेश

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हमला बोलते हुए कहा कि आशीष मिश्रा को जनता की अदालत से जमानत नहीं मिलेगी। उनकी (भाजपा) नीतियों से किसानों और उनके परिवारों को बहुत नुकसान हुआ है, इससे भाजपा की हार होगी। लखीमपुर खीरी कांड आजाद भारत में जलियांवाला बाग की घटना की याद दिला रहा है।
 

19 Feb 2022, 04:15:48 PM IST

UP Chunav: रायबरेली में बोलीं प्रियंका गांधी

Uttar Pradesh assembly elections: रायबरेली (Rae Bareli) की नुक्कड़ सभा में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा कि यूपी में रोजगार मिल ही नहीं रहा है। प्रियंका गांधी ने विरोधियों पर हमला करते हुए कहा कि चुनाव आने पर वादा करते हो कि रोजगार देंगे, अब तक क्यों नहीं दिया. आप विकास की बात नहीं करते, आप नहीं बताते कि महिलाओं के लिए आपने क्या किया। 

 

19 Feb 2022, 04:08:57 PM IST

Punjab Chunav: चन्नी-सिद्धू मूसेवाला पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला दर्ज

जाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और मानसा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है।  उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि शुक्रवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शाम छह बजे के बाद वे मनसा में प्रचार करते पाए गए।

19 Feb 2022, 03:07:47 PM IST

अखिलेश बोले- पहले और दूसरे चरण में ही सपा ने शतक लगाया

लखीमपुर खीरी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "पहले और दूसरे चरण में ही समाजवादी पार्टी गठबंधन ने शतक बना लिया है। जब तीसरे और चौथे चरण के वोट पड़ जाएंगे तो एक और शतक लग जाएगा... लखीमपुर में इनके (भाजपा) बूथों पर मक्खी मारने वाला भी नहीं मिलने वाला।"

19 Feb 2022, 03:03:13 PM IST

शाह ने पूछा- सपा-बसपा ने बुंदेलखंड के जल संकट के लिए क्या किया?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बांदा में कहा, "उत्तर प्रदेश में 15 साल शासन करने वाली सपा-बसपा से पूछता हूं कि इनकी सरकारों ने बुंदेलखंड के जल संकट के लिए क्या किया, इसका हिसाब लेकर आओ। नरेन्द्र मोदी की सरकार ने बुंदेलखंड को जल संकट से बचाने के लिए ढेर सारी योजनाएं लाए थे।"

19 Feb 2022, 02:39:27 PM IST

सीएम योगी बोले- 5 साल में यूपी में कोई दंगा नहीं हुआ

सीतापुर में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "5 साल में यूपी में कोई दंगा नहीं हुआ। आज राज्य में कोई कर्फ्यू नहीं है। जहां कर्फ्यू लगता था, आज वहां कावड़ यात्रा निकल रही है। जहां बमबाजी होती थी, वहां आज हर-हर बम-बम के नारे लगाते हुए कावड़ यात्री निकलता है।"

19 Feb 2022, 02:06:25 PM IST

नड्डा बोले- धारा 370 को धाराशायी कर दिया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "सारे राजनीतिक दल देश की एकता की बात करते हैं, लेकिन धारा 370 के खिलाफ वोट डालते हैं। ये भाजपा ही है जो कहती है कि एक देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान नहीं चलेंगे। प्रधानमंत्री की इच्छाशक्ति और अमित शाह की रणनीति ने धारा 370 को धाराशायी कर दिया।"

19 Feb 2022, 02:03:49 PM IST

राजनाथ ने कहा- UP में विकास 84 में से 83 योगासन कर रहा

उत्तर प्रदेश के गोंडा से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "उत्तर प्रदेश में विकास 84 में से 83 योगासन कर रहा है। हमने एक आसन विपक्ष के लिए छोड़ दिया है, उस योगासन का नाम है शीर्षासन। विकास की पहली जरूरत कानून व्यवस्था का चुस्त-दुरुस्त होना है, जिसकी सराहना हर जगह हो रही है।"

19 Feb 2022, 01:16:06 PM IST

राजनाथ सिंह बोले- देश के मान, सम्मान, और स्वाभिमान पर राजनीति नहीं

गलवान घाटी में भारतीय सेना पर हुए हमले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "मैं सारी विरोधी पार्टियों से कहूंगा कि देश के मान, सम्मान, और स्वाभिमान के प्रश्न पर राजनीति नहीं करनी चाहिए, बल्कि इस पर सारे दलों को अपने आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर इसका सामना करना चाहिए।"

19 Feb 2022, 01:14:11 PM IST

'ऐसी परिस्थितियां बनी कि राम मंदिर बन रहा'

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गोंडा में कहा, "हम कहते थे कि हम आएंगे और राम मंदिर का निर्माण करेंगे और लोग भी कहते थे कि जब भी चुनाव आता है भाजपा राम मंदिर की चर्चा करने लगती है। हमें भी लगता था कि प्रदेश की जनता का भी विश्वास नहीं है। ऐसी परिस्थितियां बनी कि राम मंदिर बन रहा है।"

19 Feb 2022, 12:43:01 PM IST

CM योगी बोले- सपा का हाथ आतंकवादियों के साथ

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, "अहमदाबाद बंब धमाके में कोर्ट ने 38 आरोपियों को दोषी पाया और कुछ को फांसी की सजा सुनाई। इसमें से एक आतंकवादी का परिवार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ वोट मांगते हुए देखा गया है। नई हवा है, वही सपा है। यह फिर से साबित हुआ है कि सपा का हाथ आतंकवादियों के साथ।"

19 Feb 2022, 12:40:09 PM IST

सीएम योगी बोले- 2017 से पहले चारों तरफ था अराजतकता माहौल

पीलीभीत में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "पिछली सरकारों में किसान आत्महत्या करता था, गरीब भूख से मरता था, जंगल राज की स्थिति थी, अपराधी सत्ता पर हावी था और कानून का संचालन हिस्ट्रीशीटर करते थे। 2017 से पहले चारों तरफ अराजतकता का माहौल था।"

19 Feb 2022, 11:52:44 AM IST

UP में अब आधी आबादी पर भाजपा का फोकस

उत्तर प्रदेश के चुनावी घमासान में भाजपा विभिन्न सामाजिक समुदायों के साथ संपर्क साधने के अलावा आधी आबादी यानी महिलाओं के साथ अलग से संवाद, संपर्क बनाए हुए है। इसके लिए पार्टी ने अपनी प्रमुख महिला नेताओं के अलावा अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में महिला नेता और कार्यकर्ताओं को इस अभियान में जुटाया है। इनमें गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान समेत करीब एक दर्जन राज्यों की प्रमुख महिला नेता शामिल हैं।

19 Feb 2022, 11:19:17 AM IST

सीएम चन्नी ने गायों को खाना खिलाया

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी बरनाला जिले के भदौर विधानसभा क्षेत्र में एक गौशाला में गायों को खाना खिलाया। चन्नी दो विधानसभा सीटों भदौर और चमकौर साहिब से चुनाव लड़ रहे हैं।

19 Feb 2022, 10:49:41 AM IST

इन 16 जिलों में कल होगी वोटिंग

यूपी में कल 16 जिलों में तीसरे चरण का मतदान होना है। ये जिले हैं- हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरय्या, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा।

19 Feb 2022, 10:17:28 AM IST

यूपी में रविवार को तीसरे चरण का मतदान

यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के प्रचार का शोर शुक्रवार की शाम छह बजे थम गया। इस बार के चुनाव के सबसे बड़े इस चरण के लिए वोटिंग रविवार को होगी। इस चरण में 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटें शामिल हैं। इनमें 13 सुरक्षित सीटें शामिल हैं। कुल 627 उम्मीदवार मैदान में हैं। शनिवार की शाम तक पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच जाएंगी। मतदान रविवार को होगा। 

19 Feb 2022, 09:39:47 AM IST

दिग्विजय सिंह ने भी सीएम चन्नी को उनके बयान पर घेरा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजिय सिंह ने भी पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर परोक्ष रूप से हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आदिवासी या अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से मुख्यमंत्री से पहले राज्य में सरकार बनाने लायक बहुमत लाने की प्राथमिकता है। सिंह ने कहा कि कांग्रेस की प्राथमिकता फिलहाल पिछड़ा या आदिवासी मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि सरकार बनाने लायक बहुमत लाने की है।

19 Feb 2022, 09:07:07 AM IST

उत्तराखंड से करीब 80 नेता यूपी में करेंगे चुनाव प्रचार

बीजेपी उत्तराखंड से करीब 80 नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश भेज रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि सीएम सहित कुछ मंत्री और नेता प्रचार के लिए यूपी जाएंगे।

19 Feb 2022, 08:33:44 AM IST

यूपी में मुख्तार के भाई सिबगतुल्लाह सहित 228 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द

गाजीपुर की मुहम्मदाबाद विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी एवं बाहुबली मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी समेत 228 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र रद्द हो गए हैं। इनमें जौनपुर की सदर सीट से सपा प्रत्याशी तेजबहादुर मौर्या भी शामिल हैं। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद बनारस समेत पूर्वांचल की नौ जिलों की 54 सीटों पर अब 651 प्रत्याशी बचे हैं। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 21 फरवरी है। उसके बाद प्रत्याशियों की वास्तविक संख्या सामने आएगी। 21 फरवरी को ही चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 

19 Feb 2022, 08:27:54 AM IST

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया Video

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वीडियो ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश ने एक बच्चे का वीडियो ट्वीट कर लिखा, "छोटे सरकार… कह गये बड़ी बात।" दरअसल वीडियो में बच्चे ने तंज कसते हुए कहा, इतना तो मजनूं भी नहीं पिटा लैला के प्‍यार में जितना बेरोजगार छात्र पिटे भाजपा की सरकार में।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।