AAP Slams Nishikant Dubey for Controversial Remark On Supreme Court and CJI Said Muslim Accepted Ayodhya Verdict अयोध्या का फैसला मुसलमानों ने भी माना था; निशिकांत दुबे के बयान पर AAP का बड़ा हमला, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़AAP Slams Nishikant Dubey for Controversial Remark On Supreme Court and CJI Said Muslim Accepted Ayodhya Verdict

अयोध्या का फैसला मुसलमानों ने भी माना था; निशिकांत दुबे के बयान पर AAP का बड़ा हमला

  • सौरभ भारद्वाज ने निशिकांत दुबे के विवादित बयान पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि निशिकांत दुबे जैसे लोग बीजेपी की विचारधारा को प्रमाणित करते हैं जो आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ भी जाने को तैयार हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा पूरी तरह से निशिकांत दुबे के बयान के साथ है।

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 20 April 2025 05:22 PM
share Share
Follow Us on
अयोध्या का फैसला मुसलमानों ने भी माना था; निशिकांत दुबे के बयान पर AAP का बड़ा हमला

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे सुप्रीम कोर्ट और सीजेआई संजीव खन्ना पर विवादित टिप्पणी कर फंस गए हैं। उन्हें विपक्ष की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी, दिल्ली के संयोजक ने निशिकांत दुबे और भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा, निशिकांत दुबे जैसे लोग बीजेपी की विचारधारा को प्रमाणित करते हैं जो आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ भी जाने को तैयार हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा पूरी तरह से निशिकांत दुबे के बयान के साथ है।

उन्होंने कहा, अयोध्या के फैसले को मुसलमानों ने भी स्वीकार किया था लेकिन निशिकांत दुबे जैसे लोग बीजेपी की विचारधारा को प्रमाणित करते हैं जो आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले के ख़िलाफ़ भी जाने को तैयार हैं। ये अराजक लोग हैं।

उन्होंने आगे कहा, बीजेपी भी हमेशा दो जुबान में बात करती है। बीजेपी आधिकारिक रूप से सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ बात नहीं कर सकती इसलिए निशिकांत दुबे से बकवास करवाई गई है वरना अभी तक बीजेपी से वो निष्कासित हो चुके होते। ऐसे भाजपा पूरी तरह निशिकांत दुबे के साथ है।

वहीं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, जिस तरह का बयान सर्वोच्च न्यायालय और CJI के खिलाफ दिया है, वह बेहद ही ख़तरनाक है। क्या सुप्रीम कोर्ट अपना काम नहीं करेगा? उन्होंने कहा, देश की जनता को अब समझ लेना चाहिए कि अब अगर वह खामोश रहे तो BJP देश के संविधान, लोकतंत्र और न्यायिक व्यवस्था को ही खत्म कर देगी। हमें इसके खिलाफ आवाज उठानी है।

किस बयान पर बवाल?

बता दें, पूरा बवाल निशिकांत दूबे के उस बयान पर खड़ा हुआ है जो उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और सीजेआई पर दिया। शनिवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर कहा था कि कानून यदि शीर्ष अदालत ही बनाएगी तो संसद और विधानसभाओं को बंद कर देना चाहिए। इसके बाद उन्होंने सीजेआई संजीव खन्ना पर एक विवादित बयान देकर इस विवाद को और बढ़ा दिया। उन्होंने कहा, इस देश में जितने भी गृह युद्ध हो रहे हैं, उनके लिए सीजेआई जिम्मेदार हैं।