दिल्ली में पांच साल बाद हुआ ये कमाल, इन तीन महीनों में हवा सबसे साफ
- जनवरी से मार्च के दौरान दिल्ली का एक्यूआई 231 था जबकि साल 2024 में इन्हीं तीन महीनों में यह 250 दर्ज किया गया था।

दिल्लीवालों के लिए प्रदूषण बहुत बड़ी समस्या है। दिल्ली देश की सबसे प्रदूषित राजधानी मानी जाती है। हालांकि अब दिल्लीवालों के लिए एक राहत की खबर है। इस साल जनवरी से मार्च के दौरान दिल्ली की हवा पांच सालों में सबसे साफ दर्ज की गई है।
जनवरी-मार्च की अवधि के दौरान दिल्ली में औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 231 दर्ज किया गया है, जो पिछले पांच सालों में इस तिमाही का सबसे कम है। दिल्ली-एनसीआर के लिए वायु प्रदूषण नियंत्रण योजना तैयार करने वाले सीएक्यूएम ने ये जानकारी दी है। जनवरी से मार्च के दौरान दिल्ली का एक्यूआई 231 था जबकि साल 2024 में इन्हीं तीन महीनों में यह 250 दर्ज किया गया था।
वहीं साल 2023 में यह 240, 2022 में ये 241 और 2021 में 2078 दर्ज की गया था। अभी तक 2025 में एक भी दिन ऐसा नहीं होगा जब एक्यूआई 400 को पार कर गया हो। वहीं 2021 में ऐसे छह दिन, 2022 में एक, 2023 में तीन और 2024 में तीन दिन एक्यूआई 400 के पार था। 2025 की पहली तिमाही के दौरान, दिल्ली में 36 दिन AQI 200 से नीचे थ। वहीं 2021 में ऐसे 13 दिन, 2022 में 27, 2023 में 35 और 2024 में 41 दिन थे।
पैनल ने कहा कि अनुकूल मौसम की स्थिति और अलग-अलग एजेंसियों की कोशिशों से दिल्ली की एयर क्वालिटी में सुधार हुआ है।