दिल्ली, मुंबई, फलोदी और गुजरात सट्टा बाजार के अनुमान में किसकी बन रही सरकार, VIP सीटों का क्या हाल; जानिए
Satta Bazaar Prediction: दिल्ली की जनता चौथी बार आम आदमी पार्टी (आप) का साथ देगी या लंबे अरसे से सूखा झेल रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मौका मिलेगा, इसका पतो को 8 फरवरी को चलेगा। लेकिन उससे पहले अनुमानों में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है।

Satta Bazaar Prediction: दिल्ली की जनता चौथी बार आम आदमी पार्टी (आप) का साथ देगी या लंबे अरसे से सूखा झेल रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मौका मिलेगा, इसका पतो को 8 फरवरी को चलेगा। लेकिन उससे पहले अनुमानों में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। पार्टी अनुमानों से खुश है। हालांकि उसका कहना है कि उसे अनुमान से ज्यादा सीटें मिलेंगी। जबकि आप ने एग्जिट पोल के अनुमानों को नकार दिया है। इसी बीच सट्टा बाजार में भी अगली दिल्ली सरकार को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। दिल्ली, मुंबई, फलोदी और गुजरात सट्टा बाजार ने भी बता दिया है कि दिल्ली का रण कौन सी पार्टी जीतेगी। आइए जानते हैं किस सट्टा बाजार ने किसे सबसे ज्यादा सीट दी हैं
दिल्ली सट्टा बाजार ने किसे दी कितनी सीट
दिल्ली सट्टा बाजार के अनुसार राजधानी में एक बार फिर आप सरकार बनने वाली है। सट्टा बाजार ने आप को 38-40, भाजपा को 30-32 और कांग्रेस को शून्य सीटें दी हैं। बता दें कि दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं। किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 36 सीटें लानी होंगी।
क्या कहता है गुजरात सट्टा बाजार
गुजरात सट्टा बाजार के अनुसार, दिल्ली में फिर एक बार केजरीवाल सरकार बन रही है। इसने आप की 38-40 सीटें आने का अनुमान जताया है। वहीं भाजपा को 30-32 जबकि कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलेगी। यानी इसमें भी आप के बहुमत का आंकड़ा छूने का अनुमान जताया गया है।
फलोदी सट्टा बाजार ने कांग्रेस को दी एक सीट
राजस्थान का मशहूर फलोदी सट्टा बाजार कांग्रेस के लिए गुडन्यूज लाया है। इस सट्टा बाजार ने 10 साल बाद कांग्रेस का दिल्ली में खाता खुलने का अनुमान जताया है। वहीं आप को 37-39 जबकि भाजपा को 32-34 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। मुंबई सट्टा बाजार के अनुसार, दिल्ली में आप सरकार बन रही है। हालांकि इसमें दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर बताई है।
वीआईपी सीटों को लेकर क्या अनुमान
फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार, कालकाजी सीट से आतिशी के जीतने का अनुमान जताया गया है। उनके खिलाफ मैदान में भाजपा के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा हैं। जगंपुरा सीट पर मनीष सिसोदिया को जीत मिलने का अनुमान है। उनके खिलाफ भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह और कांग्रेस के फरहाद सूरी ने चुनाव लड़ा है। नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के प्रवेश वर्मा को हराने की उम्मीद है।