दिल्ली-NCR में आंधी बारिश को लेकर नया अपडेट, IMD ने जारी किया 3 दिनों का येलो अलर्ट
Delhi NCR Weather Update: केरल में 8 दिन पहले ही मॉनसून की एंट्री के बीच दिल्ली में भी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली एनसीआर में तूफान के साथ बारिश की संभावना है।

Delhi NCR Weather Update: केरल में 8 दिन पहले ही मॉनसून की एंट्री के बीच दिल्ली में भी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली एनसीआर में तूफान के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान धूल भरी आंधी भी चल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। दरअसल मौसम विभाग ने एक हफ्ते के लिए मौसम को लेकर नया अपडेट जारी किया है जिसमें से पांच दिन बारिश की चेतावनी दी गई है। दिल्ली एनसीआर में कुछ चार दिन तूफान और बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज धूलभरी आंधी के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आद अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रह सकता है। आज मौसम विभाग ने पूरे दिल्ली एनसीआर, यानी दिल्ली, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
25-26 मई को कैसा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 25 मई को भी तूफान और बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। हालांकि इसके लिए मौसम विभाग ने कोई येलो अलर्ट जारी नहीं किया है। केवल गुरुग्राम और फरीदाबाद में गर्म रात की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 26 मई को आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं और गरज के साथ बिजली चमकने के आसार है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया है। इस दिन भी केवल गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए गर्म रात का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
27 को 28 मई को कैसा मौसम
मौसम विभाग ने 27 मई को भी दिल्ली आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई है हांलांकि एनसीआर के इलाकों में तूफान की आशंका है। वहीं 28 मई को आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है। इन दोनों दिन अधिकतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री पहुंच सकता है जबकि न्यूनतम तापमा 29 डिग्री के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग ने 27 मई को गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है जबकि 28 मई को गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद के साथ-साथ गुरुग्राम और फरीदाबाद में आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
29 और 30 मई को भी बारिश की आशंका
मौसम विभाग के मुताबिक 29 मई को भी आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं और तूफान या बारिश की भी आशंका है। वहीं 30 मई को भी ऐसी ही स्थिति रहेगी। वहीं अधिकतम तापमान में भी फिर गिरावट दर्ज की जाएगी। 29 मई को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 39 और 29 डिग्री जबकि 30 मई को 37 डिग्री और 29 डिग्री रह सकता है।