जनता दरबार में दो मामले का निपटारा
नावकोठी में शनिवार को जनता दरबार में भूमि विवादों की सुनवाई की गई। तीन नए मामले दर्ज किए गए और दो पुराने मामलों का निबटारा किया गया। विवादों में दखल कब्जा, मापी कराने का आदेश और घर बनाने में बाधा...

नावकोठी, निज संवाददाता। अंचल क्षेत्र के विभिन्न राजस्व ग्रामों में उत्पन्न भूमि विवाद के निबटारे को लेकर शनिवार को थाने में आयोजित जनता दरबार में तीन नये भूमि विवाद के मामले सुनवाई के लिए दर्ज किए गए तथा दो पुराने मामले को निष्पादित किया गया। निष्पादित मामला समसा के सिकंदर साहु व सीताराम पासवान का है। प्रथम पक्ष का 1965 से ही दखल कब्जा है। वहीं, जीतपुर के अमरजीत पोद्दार व नागो तांती के मामले में प्रथम पक्ष को मापी कराने का आदेश दिया गया। वहीं, महेशवाड़ा के राजेश्वर महतो व सीताराम सदा के बीच दखल कब्जा,हसनपुर बागर के मो समी अहमद व मो आफरोज के बीच घर बनाने नहीं देने तथा विष्णुपुर के अरविंद कुमार व जितेंद्र महतो वगैरह के बीच बंटवारा संबंधित उत्पन्न भूमि विवाद की सुनवाई हेतु मामला दर्ज किया गया।
जनता दरबार में कुल 09 मामले लंबित हैं। छतौना के रामनारायण महतो वो मिथिलेश कुमार, अब्बूपुर के दामोदर महतो व सोनी देवी, चक्का के नारायण महतो व राजकुमार पोद्दार, शेखपुरा के सुखो ता़ती व मनोज पासवान, रमौली के सिकंदर महतो व सुनाम यादव आदि के मामले की सुनवाई कर अगली तारीख मुकर्रर की गयी। मौके पर सीओ सूरज कुमार, राजस्व अधिकारी अखिलेश्वर राम, अंचल कर्मी अमरजीत कुमार व फरियादी आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।