असम: प्रतिबंधित संगठन का शीर्ष नेता गिरफ्तार
डिब्रूगढ़ (असम) से पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन उल्फा (आई) के नेता रूपम असोम को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। रूपम पर असम में जबरन वसूली करने का आरोप है और उसका नाम...

डिब्रूगढ़ (असम), एजेंसी। असम-अरुणाचल प्रदेश की सीमा से सटे जंगल क्षेत्र से पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन उल्फा (आई) के एक शीर्ष नेता रूपम असोम को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि असोम के पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया। रूपम पर आरोप है कि वह असम के कई हिस्सों में संगठन की जबरन वसूली की गतिविधियों का संचालन कर रहा था। उसका नाम 2018 में बोरदुमसा थाने की प्रभारी भास्कर कालिता की हत्या के मामले में एनआईए द्वारा दायर आरोपपत्र में भी शामिल था। अधिकारी ने बताया कि रूपम और उसके साथी अंतरराज्यीय सीमा पर छिपकर जबरन वसूली की गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।