विज्ञान और तकनीक का समाज को लाभ विषय पर संगोष्ठी
Bulandsehar News - एकेपी डिग्री कॉलेज में स्पेस, विज्ञान व तकनीक पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रो ए सी माथुर ने उपग्रहों के समाज पर प्रभाव और इसरो की योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने छात्रों को भारत के...

एकेपी डिग्री कॉलेज में स्पेस, विज्ञान व तकनीक का समाज को लाभ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो ए सी माथुर विजिटिंग प्रोफेसर इसरो व आईआईटी रुड़की सी जी सी आर आई से डॉ ललित कुमार शर्मा व महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो डिंपल विज ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता प्रोफेसर माथुर ने बताया कि उपग्रह का समाज पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है और हमारे दैनिक जीवन अर्थव्यवस्था समाज की बेहतरीन में उपग्रह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने इसरो के गठन, उपलब्धियां और इसरो की भावी योजनाओं से छात्राओं को परिचित कराया।
उन्होंने बताया कि भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र एक महत्वपूर्ण परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है जहां इसरो वाणिज्यिक उपग्रह प्रक्षेपण, पुनः प्रायोज्य प्रक्षेपण यान ,गहन आंतरिक अन्वेषण और मानव अंतरिक्ष उड़ान में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है ।निरंतर प्रयासों के साथ इसरो तकनीकी नवाचार को आगे बढ़ा सकता है आर्थिक अवसरों में वृद्धि कर सकता है और वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण में योगदान दे सकता है।उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में इसरो की संभावनाओं जैसे स्पेस लाज, स्पेस टूरिज्म के बारे में छात्राओं को बताया। कार्यक्रम का संचालन नीलू सिंह ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।