Faridabad Police Arrest Nigerian Drug Dealer with Cocaine नाइजीरियन कोकीन तस्करी में गिरफ्तार, Faridabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsFaridabad Police Arrest Nigerian Drug Dealer with Cocaine

नाइजीरियन कोकीन तस्करी में गिरफ्तार

फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक नाइजीरियन युवक को 4 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी फ्रेडरिक, जो हाल ही में भारत आया था, ने बताया कि वह अपने भाई के साथ मिलकर नशा...

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादThu, 17 April 2025 11:55 PM
share Share
Follow Us on
नाइजीरियन कोकीन तस्करी में गिरफ्तार

फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाइजीरियन युवक को 4 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी हाल ही में भारत आया था और अपने भाई के साथ मिलकर नशा तस्करी कर रहा था। क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने 16 अप्रैल को गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर 77 निवासी फ्रेडरिक को एनआईटी गोल चक्कर टाउन नंबर 5 से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 4 ग्राम कोकीन बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना एनआईटी में नशा तस्करी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी फ्रेडरिक नाइजीरिया के राज्य घाना का रहने वाला है और करीब 10-12 दिन पहले ही भारत आया था। पूछताछ में उसने बताया कि उसका भाई दिल्ली में रहता है और कोकीन तस्करी करता है। आरोपी अपने भाई से कोकीन लेकर फरीदाबाद में बेचने आया था। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।