आंधी-बारिश से न्यूनतम तापमान गिरा
फरीदाबाद में शुक्रवार रात आई आंधी और बारिश ने तापमान में 11.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की। ठंडी हवाओं ने शहरवासियों को गर्मी से राहत दी। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना...

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में शुक्रवार रात आई आंधी और बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। तापमान में 11.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। ठंडी हवाओं से शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली और पंखे-कूलर तक बंद कर दिए गए। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक आगामी दो दिनों तक तेज आंधी और हल्की बारिश के साथ मौसम ठंड रहने के आसार रहे हैं। शहर में तीन दिनों से मौसम में बदलाव जारी है। सुबह तेज निकल रही है। दोपहर बाद बादल छा जाते हैं आंधी और बारिश शुरू हो जाती है। शुक्रवार शाम को आई तेज आंधी और हल्की बारिश ने गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी है। मौसम में अचानक आए इस बदलाव से तापमान में नौ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को जहां न्यूनतम तापमान 31 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस था, वहीं शनिवार को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में आये बदलाव का लोगों ने खूब आनंद लिया। पार्कों में लोगों ने बच्चों और बुजुर्गों ने खूब मौज मस्ती की। मॉल में शॉपिंग का आनंद लिया। आंधी के साथ बारिश से शहर के प्रदूषण स्तर में सुधार आया है। शनिवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 104 दर्ज किया गया, जो प्रदूषण की मध्यम श्रेणी में आता है। मौसम विभाग ने सुझाव दिया है कि लोग अभी भी सतर्क रहें। आगामी दो दिनों तक आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना है।
रातभर चली ठंडी हवाएं
रातभर चली ठंडी हवाओं से वातावरण में एक बार फिर नमी बढ़ गई है। शनिवार सुबह से ही मौसम सुहावना बना रहा, लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। तापमान में आई गिरावट के कारण लोगों ने अपने घरों में कूलर और पंखे बंद कर दिए। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक तापमान में हल्की गिरावट बनी रह सकती है। हालांकि, यह राहत अधिक समय तक टिकेगी नहीं क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता अब कम हो रही है। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत के मुताबिक का कहना है कि आने वाले सप्ताह में तापमान एक बार फिर से बढ़ सकता है और गर्मी दोबारा दस्तक दे सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।