धारदार हथियार से युवक पर हमला
मुरादनगर के नेकपुर गांव निवासी दिनेश त्यागी ने बताया कि बुधवार रात उन्हें प्रिंस और प्रिंयाशु ने रोका और उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने धारदार हथियार से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।...
Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादThu, 17 April 2025 04:29 PM

मुरादनगर। गांव नेकपुर निवासी दिनेश त्यागी ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे वह अपने घर जा रहे थे। रास्ते में प्रिंस और प्रिंयाशु ने उन्हें रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।