कांग्रेसियों ने जन आक्रोश यात्रा निकाली
लोनी में कांग्रेसियों ने जन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जन आक्रोश यात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकार के बावजूद क्षेत्र में समस्याएं बढ़ रही...

लोनी। जन समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने गुरुवार को जन आक्रोश यात्रा निकाली। इस दौरान एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्रीय जन समस्याओं के निवारण की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खन्नानगर से यात्रा की शुरुआत की। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के महासचिव अकबर चौधरी ने आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी लोनी में समस्याओं का अंबार है। मार्गों की हालत बदतर होती जा रही है। कई वार्डों में पक्के रास्तों, नालियां और बिजली के खंभों की दिक्कत है। जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि कई बार ज्ञापन देने के बाद भी कोई विकास कार्य नहीं कराया जा रहा। विकास के मुद्दों के लिए मजबूरन आक्रोश यात्रा निकालनी पड़ी। उन्होंने बताया कि एसडीएम राजेंद्र शुक्ला को ज्ञापन सौंपा गया है। मौके पर पंडित सुनील शर्मा, खाली नंबरदार, सद्दाम चौधरी, सलीम इदरीश, यूनुस खान, शोना खान, वारिस खान व नीरज आदि मौजूद रहे।
पैदल मार्च निकाला
गाजियाबाद में कांग्रेसियों ने गुरुवार को पैदल मार्च निकाला। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आसिफ सैफी के नेतृत्व में कांग्रेसी पार्टी के कार्यालय पर एकत्र हुए। फिर वहां से पुराना बस अड्डे तिराहे तक पैदल मार्च किया। इस दौरान कार्यकर्ता सड़क पर ही बैठ गए, लेकिन पुलिस ने उन्हें हटा दिया। जिलाध्यक्ष आसिफ सैफी ने कहा कि सरकार के इशारे पर विपक्ष को परेशान किया जा रहा है। इसके खिलाफ पूरा विपक्ष एक साथ लड़ाई लड़ रहा है। मौके पर मनोज कौशक, सलीम सैफी, इमरान, वली, विनीत, सूरज, दानिश, सरफराज, ललितेश और धीरज आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।