Fraudster Dupes Man of 3 60 Lakhs by Promising Ayushman Card आयुष्मान कार्ड बनाने का झांसा देकर 3.60 लाख ठगे, Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsFraudster Dupes Man of 3 60 Lakhs by Promising Ayushman Card

आयुष्मान कार्ड बनाने का झांसा देकर 3.60 लाख ठगे

इंदिरापुरम में एक व्यक्ति के घर आए जालसाज ने आयुष्मान कार्ड बनाने का झांसा देकर 3.60 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने आरोपी को अपनी सभी जानकारी दे दी, जिसके बाद उसके खाते से पैसे ट्रांसफर कर लिए गए।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादTue, 13 May 2025 06:31 PM
share Share
Follow Us on
आयुष्मान कार्ड बनाने का झांसा देकर 3.60 लाख ठगे

ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति के घर आए जालसाज ने आयुष्मान कार्ड बनाने का झांसा देकर 3.60 लाख रुपये हड़प लिए। साइबर सेल की जांच के बाद सोमवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रह्लादगढ़ी निवासी कल्लू ने बताया कि बीते साल घर पर एक व्यक्ति आया था। उसने खुद को सरकारी अधिकारी बताते हुए कहा कि आपका आयुष्मान कार्ड बनेगा, जिसके बाद सरकार आपके खाते में पांच लाख रुपये भेजेगी। झांसे में आकर कल्लू ने अपना मोबाइल, आधार नंबर और खाते की सभी जानकारी आरोपी को दे दीं। पीड़ित के मुताबिक, जालसाज ने अपने लैपटॉप में सभी डिटेल्स डाली थीं।

पहली बार में उनके खाते से 9900 रुपये ट्रांसफर हुए। इसके बाद ढाई लाख और बाकी रकम तीसरी बार में ट्रांसफर कर ली गई। पीड़ित के मुताबिक जालसाज ने उनका खाता पूरी तरह से खाली कर दिया। आरोप है कि तुरंत शिकायत देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई और अब केस दर्ज किया गया है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जालसाज को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।