गैंगस्टर एक्ट में फरार वांछित गिरफ्तार
लोनी पुलिस ने शुक्रवार को गैंगस्टर एक्ट में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी प्लाट बेचने के नाम पर लोगों से पैसे हड़पता था और उसके साथी प्लाट पर कब्जा कर लेते थे। जब लोग पैसे वापस मांगते थे, तो आरोपी...

लोनी। थाना लोनी पुलिस ने शुक्रवार को लोनी तिराहा से गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को प्लाट बेचने के नाम पर षड्यंत्र कर पैसे हड़प लेता था। थाना लोनी पुलिस ने सूचना पर शुक्रवार को गुलबहार निवासी अल्वी नगर थाना अंकुर विहार को गिरफ्तार किया है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर भोले भाले लोगों को प्लाट बेच देता था। बाद में उसके साथी प्लाट पर कब्जा कर लेते थे। लोगों द्वारा पैसे वापिस मांगे जाने पर धमकी देकर भयभीत कर देते थे। आरोपी लोगों के प्लाट पर कब्जा करने व षड्यंत्र करने के मामले में पहले भी जेल जा चुका हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।