Jain Community Celebrates Mahavir Jayanti with Grand Processions and Festivities महावीर जयंती पर प्रभात फेरी व रथ यात्रा निकाली, Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsJain Community Celebrates Mahavir Jayanti with Grand Processions and Festivities

महावीर जयंती पर प्रभात फेरी व रथ यात्रा निकाली

जैन समाज ने महावीर जयंती धूमधाम से मनाई। श्याम पार्क एक्सटेंशन में प्रभात फेरी निकाली गई। वसुंधरा स्थित श्रीदिगंबर जैन मंदिर में महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें भगवान महावीर का अभिषेक किया गया। रथ यात्रा...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादThu, 10 April 2025 07:16 PM
share Share
Follow Us on
महावीर जयंती पर प्रभात फेरी व रथ यात्रा निकाली

ट्रांस हिंडन। जैन समाज ने गुरुवार को महावीर जयंती धूमधाम से मनाई। कहीं प्रभात फेरी तो कहीं रथ यात्रा व महोत्सव का आयोजन हुआ। हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। श्याम पार्क एक्सटेंशन में गुरुवार सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। जैन सेवक मंडल के अध्यक्ष विपुल जैन ने बताया कि पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से प्रभात फेरी शुरू हुई। लोगों ने भगवान महावीर के जयकारों का उद्घोष किया। युवाओं व महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं, वसुंधरा स्थित श्रीदिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर आयोजन हुआ। मंदिर समिति के संयोजक सुनीश कुमार जैन ने बताया कि मंदिर में बुधवार को 108 कलशों से महामस्तकाभिषेक कर महोत्सव शुरू हुआ था। मंदिर में शांति धारा व श्री 1008 मंशापूर्ण महावीर विधान का आयोजन हुआ। गुरुवार सुबह भगवान महावीर की प्रतिमा का अभिषेक कर उन्हें पालकी में बैठाया। अग्रसेन चौक तक रथयात्रा निकाली गई। इस अवसर पर जैन मंदिर वसुंधरा की 25 वीं वर्षगांठ मनाते हुए, प्रबंधन ने ढोल नगाड़ों पर श्रद्धालु झूमे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।