दस मजदूरों ने वेतन न देने का आरोप लगाया
मुरादनगर के गांव हुसैनपुर स्थित रबर फैक्टरी के दस मजदूरों ने स्वामी पर चार माह से वेतन ना देने का आरोप लगाया है। भूखे रहने की स्थिति में मजदूरों ने थाने में तहरीर दी है। उन्हें वेतन मांगने पर जान से...

मुरादनगर। गांव हुसैनपुर स्थित रबर फैक्टरी स्वामी पर दस मजदूरों को वेतन ना देने का आरोप लगा है। मजदूरों ने इस संबंध में मुरादनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिहार के पटना निवासी नरेश,अमरेश,बद्री,जयप्रकाश कन्हाई,शंकर,विनोद,राज ,वीरेन्द्र व विपिन कुमार मुरादनगर के गांव हुसैनपुर स्थित एक रबर फैक्टरी में मजदूरी करते है। उनका आरोप है कि फैक्टरी स्वामी ने चार माह से वेतन नहीं दिया है। जिस कारण भूखे करने की नौबत आ रही है। वेतन मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ितों ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने फैक्टरी स्वामी को थाने बुलाया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।