किशोरी से दुष्कर्म कर वीडियो बना वायरल किया
शालीमार गार्डन में एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बनाया। आरोपी ने पीड़िता के रिश्तेदार की मदद से यह कृत्य किया। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता के परिवार ने पुलिस में...

ट्रांस हिंडन। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र में युवक ने किशोरी से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़िता की महिला रिश्तेदार की मदद से आरोपी ने गलत काम किया और रिश्तेदार ने ही वीडियो वायरल कर दिया। 13 मई की घटना में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र में रहने वाली किशोरी छठी कक्षा तक पढ़ी है। वह घर पर ही रहती है। उसके पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोस में रहने वाले अस्मित कुमार ने घर में घुसकर उनकी बेटी से दुष्कर्म किया।
वह उनकी रिश्तेदार के साथ घर गया था और कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और इसका वीडियो भी बना लिया। आरोपी ने रिश्तेदार को वीडियो भेज दिया, जिसे उसने बाकी रिश्तेदारों को वाट्सएप पर फॉरवर्ड कर दिया। इस कारण उनकी काफी बदनामी हुई और बेटी भी मानसिक रूप से परेशान है। उन्होंने आरोपी रिश्तेदार से संपर्क करने का प्रयास किया तो वह फरार हो गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अस्मित को गिरफ्तार कर लिया है। अस्मित ने पुलिस को बताया कि वह किशोरी से लंबे समय से दोस्ती करना चाहता था। मगर वह बात नहीं कर रही थी। इसीलिए रिश्तेदार की मदद से उसके घर पहुंचा और दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। वीडियो इसलिए बनाया था कि किशोरी दबाव में आकर उससे दोस्ती कर ले। रिश्तेदार ने मदद की थी। इसीलिए वीडियो उसे भेज दिया। उसे अंदाजा नहीं था कि वह वीडियो वायरल कर देगी। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अस्मित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला की तलाश जारी है। बयान और जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।