राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में निकाला आक्रोश मार्च
जिले के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर दरभंगा में राहुल गंाधी पर मामला दर्ज करने के विरोध मेंशुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं

खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर दरभंगा में राहुल गंाधी पर मामला दर्ज करने के विरोध में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजेंद्र चौक पर पुतला दहन किया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना के विरुद्ध आयोजित किया गया। जिसमें नेता प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी को दरभंगा जिले में शिक्षा संवाद कार्यक्रम के तहत एक दलित छात्र से मिलने अंबेडकर छात्रावास जाते समय प्रशासन द्वारा रोका गया और उस पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के खिलाफ एक षड्यंत्र बताया।
युवा कांग्रेस ने यह स्पष्ट किया कि वह सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत रहेगी और ऐसे दमनकारी कृत्यों का हर मंच पर विरोध करेगी। इस अवसर पर खगड़िया कांग्रेस अध्यक्ष अविनाश कुमार अविनाश, कार्यकारी अध्यक्ष राजकिरण ठाकुर, खगड़िया विधानसभा के प्रेक्षक मानक सेन , बेलदौर विधानसभा प्रेक्षक आदर्श प्रजापति, एनएसयूआई कार्यकारी अध्यक्ष गौरव कुमार, ओबीसी सेल के अध्यक्ष मनोज कुमार, आईटी सेल अध्यक्ष एवं अधिवक्ता सुभाष रत्न, किसान सेल अध्यक्ष प्रसंजीत सिंह, स्कूल एससी/एसटी अध्यक्ष पप्पू जस्िदिंर, प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, गोगरी अध्यक्ष रवींद्र चौरसिया, युवा कांग्रेस खगड़िया विधानसभा अध्यक्ष अजय लहेरी, प्रीति वर्मा, अजय ठाकुर, फुलचंद यादव, चुनमुन कुमार, सचिन कुमार अविनाश, अरुण स्वर्णकार, कुमार आदित्य कुमार, विवेकानंद, युवा कांग्रेस नेता रतन यादव, संजय कुमार, एनएसयूआई नेता छोटू कुमार, सूर्यनारायण वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।