Woman Breaks Into House Occupies Property in Vasundhara Amid Legal Dispute महिला ने ताला तोड़कर मकान पर कब्जा किया, Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsWoman Breaks Into House Occupies Property in Vasundhara Amid Legal Dispute

महिला ने ताला तोड़कर मकान पर कब्जा किया

वसुंधरा में एक महिला ने एक घर का ताला तोड़कर उस पर कब्जा कर लिया। मकान मालिक जावेद खान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला के पति ने बैंक से लोन लिया था, जिसे चुकता न करने पर बैंक ने मकान को जब्त कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादThu, 29 May 2025 05:46 PM
share Share
Follow Us on
महिला ने ताला तोड़कर मकान पर कब्जा किया

ट्रांस हिंडन। वसुंधरा में एक महिला ने मकान का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। मकान मालिक जब घर लौटे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। पीड़ित ने थाना इंदिरापुरम में शिकायत दर्ज कराई है। वसुंधरा सेक्टर दो स्थित मेट्रो सूट्स गिल्ट्ज सोसाइटी निवासी जावेद खान का कहना है कि उन्होंने बैंक नीलामी में वसुंधरा स्थित एक मकान खरीदा था। 10 मई को किसी काम से मकान पर ताला लगाकर बाहर गए थे। 11 मई को लौटे तो देखा कि मकान का ताला टूटा था। अंदर एक महिला रह रही है। जब उन्होंने महिला से मकान खाली करने को कहा तो उसने इनकार कर दिया।

पीड़ित ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। अब थाना इंदिरापुरम में महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि अब तक जांच में सामने आया है कि महिला के पति ने बैंक से लोन लिया था। लोन न चुका पाने के कारण बैंक ने मकान को जब्त कर उसकी नीलामी कर दी थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही। जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।