Gurugram Archers Win Gold Medals at National Championship in Andhra Pradesh राष्ट्रीय तीरंदाजी स्पर्धा में दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता, Gurgaon Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram Archers Win Gold Medals at National Championship in Andhra Pradesh

राष्ट्रीय तीरंदाजी स्पर्धा में दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता

गुरुग्राम के दो खिलाड़ियों लवित्र कुमार सिंह और पृथ्वी राज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीते। लवित्र ने अंडर-15 आयु वर्ग में और पृथ्वी राज ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवSun, 30 March 2025 10:43 PM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रीय तीरंदाजी स्पर्धा में दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता

गुरुग्राम। आंध्र प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में गुरुग्राम के दो खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। लवित्र कुमार सिंह ने अंडर-15 आयु वर्ग के रिकर्व राउंड के 40 मीटर में स्वर्ण पदक जीता है। इसी तरह पृथ्वी राज सिंह चौहान ने भी कंपाउंड राउंड के 40 मीटर की दूरी में स्वर्ण पदक जीता। खिलाड़ियों के लौटने पर जिला तीरंदाजी एसोसिशन के अध्यक्ष पवन शर्मा की ओर से सम्मानित किया जाएगा। कोच कपिल कौशिक ने कहा कि आंध्र प्रदेश के गुंटूर में 20 से 30 मार्च तक राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें 14वीं एनटीपीसी चेरुकुरी लेनिन वोल्गा मेमोरियल मिनी (अंडर-15), 6वीं एनटीपीसी चेरुकुरी लेनिन वोल्गा मेमोरियल किड्स (अंडर-10) ओपन और पहली एनटीपीसी चेरुकुरी लेनिन वोल्गा मेमोरियल किड्स (अंडर-13)ओपन शामिल रहा। इसमें गुरुग्राम के खिलाड़ी लवित्र और पृथ्वी राज शामिल होकर दो स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया। लवित्र कुमार सिंह एमिटी सेक्टर 43 में 9वीं कक्षा की छात्रा है। इनकी मां भी मास्टर्स तीरंदाजी नेशनल की गोल्ड मेडलिस्ट है। इसी तरह पृथ्वी राज सिंह चौहान डीपीएस स्कूल में 7वीं कक्षा का छात्र है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पवन शर्मा और सेक्टरी टीपी शर्मा ने दोनों खिलाड़ियों का हौसला अफजाई के लिए लौटने पर सम्मानित करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।