Gurugram South City-2 Sidewalks Revamp with 1 5 Crore Tender साउथ सिटी के छह से अधिक ब्लॉक में सभी फुटपाथ संवारेगा निगम, Gurgaon Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram South City-2 Sidewalks Revamp with 1 5 Crore Tender

साउथ सिटी के छह से अधिक ब्लॉक में सभी फुटपाथ संवारेगा निगम

गुरुग्राम के साउथ सिटी-2 कॉलोनी में फुटपाथों की हालत खराब है। नगर निगम ने सभी ब्लॉकों के फुटपाथों को सुधारने के लिए 1.5 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। इसमें रंग-बिरंगी टाइल्स लगाई जाएंगी और...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवWed, 16 April 2025 12:21 AM
share Share
Follow Us on
साउथ सिटी के छह से अधिक ब्लॉक में सभी फुटपाथ संवारेगा निगम

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। नगर निगम के क्षेत्र में शामिल हुई साउथ सिटी-2 कॉलोनी के सभी ब्लॉक में बने फुटपाथों को संवारा जाएगा। इसको लेकर निगम ने करीब डेढ करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार करके टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। कॉलोनी के सभी फुटपाथों पर रंग-बिरंगी टाइल्स बिछाई जाएंगी। बता दें कि जून 2022 में साउथ सिटी कॉलोनी को निगम में शामिल किया गया था। निगम में शामिल होने के बाद इस कॉलोनी में सफाई, मरम्मत, विकास कार्य, पानी की आपूर्ति निगम द्वारा की जा रही है। कॉलोनी में अब निगम की तरफ से फुटपाथ सवांरने की योजना तैयार की है। कॉलोनी के सभी ब्लॉक में बने फुटपाथों को लोगों को चलने के लायक बनाया जाएगा। इसको लेकर कॉलोनी के लोग बीते दो साल से निगम अधिकारियों से इसकी मांग कर रहे थे। ऐसे में अब निगम ने इसका एक करोड़ 50 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है।

अभी चलने के लायक नहीं है फुटपाथ

साउथ सिटी-दो में निगम की तरफ से ब्लॉक ए, ए-1, बी, ई, जी, एच, आई, क्यू, घासोला में फुटपाथ के लिए इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने काम किया जाना है। इस समय इन सभी ब्लॉक में इन फुटपाथों को बूरा हाल है। इस कारण सुबह-शाम सैर करने वाले लोगों को तमाम परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। कॉलोनी को निगम में शामिल हुए तीन साल हो गए हैं, लेकिन इसके बाद भी लोगों को पैदल चलने के लिए फुटपाथ नहीं मिले हैं। बिल्डर द्वारा बनाए गए फुटपाथ सभी बदहाल स्थिति में है। इस कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

डेढ करोड़ से होगा काम, मिलेगी सुविधाएं

निगम की तरफ से कॉलोनी में बने फुटपाथों पर डेढ करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसमें फुटपाथों पर अगल-अलग रंगो की टाइल्स लगाई जाएंगी। इसके अलावा यहां फुटपाथों में अतिक्रमण को हटाया जाएगा। ताकि लोग आसानी से फुटपाथों पर चल सके। इसके अलावा जिन ब्लॉक में फुटपाथ नहीं बने हैं वहां नए फुटपाथ विकसित किए जाएंगे।

साउथ सिटी-2 में कुछ फुटपाथों पर पहले काम किया जा चुका है, अब जो बाकी फुटपाथ रहे हैं उनको सवांरने का काम किया जाएगा। इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

- विजय ढाका, मुख्य अभियंता, नगर निगम, गुरुग्राम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।