AAP Criticizes BJP Over House Tax and User Charges in Delhi MCD हाउस टैक्स में छूट दें और 12 हजार कर्मचारियों को पक्का करें : नेता विपक्ष, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAAP Criticizes BJP Over House Tax and User Charges in Delhi MCD

हाउस टैक्स में छूट दें और 12 हजार कर्मचारियों को पक्का करें : नेता विपक्ष

दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष पार्षद अंकुश नारंग ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह एमसीडी कमिश्नर को हाउस टैक्स और 12 हजार कर्मचारियों को स्थायी करने की फाइल पास करने का निर्देश नहीं दे रही है। उन्होंने...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 30 April 2025 07:56 PM
share Share
Follow Us on
हाउस टैक्स में छूट दें और 12 हजार कर्मचारियों को पक्का करें : नेता विपक्ष

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष की कमान संभालने के बाद पार्षद अंकुश नारंग ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब भाजपा के महापौर की जिम्मेदारी बनती है कि वह एमसीडी कमिश्नर को हाउस टैक्स (संपत्ति कर) के साथ 12 हजार कर्मचारियों को पक्का करने की फाइल तत्काल पास करने का निर्देश दें। नेता विपक्ष ने आरोप लगाया कि निगम में जब आम आदमी पार्टी सरकार की थी, तब हमारी सरकार ने सदन में इन दोनों प्रस्तावों को पास किया था, लेकिन इन फाइलों को रोक दिया गया है। भाजपा ने कूड़ा उठाने के लिए संपत्ति कर से साथ उपयोगकर्ता शुल्क (यूजर चार्ज) लगाकर दिल्ली की जनता पर एक और बोझ डालने का काम किया है। एक व्यक्ति का हाउस टैक्स मात्र 850 रुपए है, लेकिन इन्होंने उस पर यूजर चार्जेज एक हजार रुपए लगा दिया है। हमारी इन दोनों मामलों पर मांग है कि दोनों फाइलों को पास करने के लिए निगम आयुक्त को भाजपा निर्देश दे। आम आदमी पार्टी सदन में भी आवाज उठाएगी कि यूजर चार्ज को तुरंत प्रभाव से खत्म किया जाए।

साथ ही, उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी निगम में एक जिम्मेदार और सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी। जनता से जुड़े मुद्दों को सड़क से लेकर निगम के सदन तक उठाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।