Ajay Kumar Sworn in as UPSC Chairman Former Defence Secretary Takes Charge पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार यूपीएससी अध्यक्ष बने, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAjay Kumar Sworn in as UPSC Chairman Former Defence Secretary Takes Charge

पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार यूपीएससी अध्यक्ष बने

पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने UPSC के अध्यक्ष के रूप में शपथ ली। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई। उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और उनका कार्यकाल 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक होगा।...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 15 May 2025 04:47 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार यूपीएससी अध्यक्ष बने

नई दिल्ली, एजेंसी। पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने गुरुवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष के रूप में शपथ ली। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि आयोग के वरिष्ठतम सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) राज शुक्ला ने अजय कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रीति सूदन का 29 अप्रैल को कार्यकाल पूरा होने के बाद यूपीएससी के अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था। यूपीएससी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लिए अधिकारियों का चयन करने के लिए सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है। इसमें अध्यक्ष के अलावा अधिकतम 10 सदस्य हो सकते हैं।

वर्तमान में आयोग में सदस्य के दो पद रिक्त हैं। यूपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति छह वर्ष की अवधि या 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक के लिए की जाती है। अजय कुमार केरल कैडर के 1985 बैच के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। आयोग की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अपने 35 साल से अधिक के शानदार करियर में उन्होंने केरल के साथ केंद्र में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। उन्होंने 23 अगस्त 2019 से 31 अक्तूबर 2022 तक रक्षा सचिव के रूप में काम किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।