दावा : पृथ्वी पर रहते थे 10 फीट लंबे मानव
नेवादा में मिले पुरातात्विक प्रमाण बताते हैं कि धरती पर कभी 10 फीट लंबे इंसान रहते थे। 1911 में लवलॉक शहर में खनिकों ने चमगादड़ों के मल की खुदाई के दौरान अजीब चीजें पाईं। बाद में हुई खुदाइयों में कई...

वाशिंगटन, एजेंसी। धरती पर कभी 10 फीट लंबे इंसान भी रहते थे। यह सुनने में भले ही किसी कहानी जैसा लगे, लेकिन अमेरिका के नेवादा में मिले कुछ पुरातात्विक प्रमाण इस संभावना को बल देते हैं। इन रहस्यमयी कंकालों को ‘लवलॉक ममीज कहा जाता है। नेवादा प्रशासन ने एक पुराने दस्तावेज को सार्वजनिक करते हुए कहा, 1911 में नेवादा के लवलॉक शहर में कुछ खनिक चमगादड़ों के मल की खुदाई कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक गुफा में अजीबो-गरीब चीजें मिलीं। बाद में 1912 और 1924 में यहां दो और खुदाइयां हुईं, जिनमें कई कलाकृतियां और मानव अवशेष मिले। खास बात यह थी कि इनमें से कई मानव कंकाल आठ से 10 फीट लंबे थे और उनके बाल लाल रंग के थे।
पुरातत्व विशेषज्ञों को यहां 15 इंच लंबी चप्पलें और एक विशाल हाथ का निशान भी मिला। हालांकि, वैज्ञानिकों ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।