चीन का सबसे बड़ा बांध ला सकता है निचले देशों में जलप्रलय: भाजपा सांसद
गुवाहाटी, एजेंसी। अरुणाचल प्रदेश से भाजपा के लोकसभा सदस्य तापिर गाओ ने दुनिया

गुवाहाटी, एजेंसी। अरुणाचल प्रदेश से भाजपा के लोकसभा सदस्य तापिर गाओ ने दुनिया का सबसे बड़ा बांध बनाने की चीन की घोषणा पर मंगलवार को चिंता जताई।
उन्होंने दावा किया कि यह बांध जल बम के समान होगा, जो पूर्वोत्तर भारत और बांग्लादेश जैसे निचले क्षेत्रों में जल प्रलय ला सकता है। गाओ ने गुवाहाटी में 'उप-हिमालयी क्षेत्र में जल सुरक्षा, पारिस्थितिकी अखंडता और आपदा तन्यकता सुनिश्चित करना: ब्रह्मपुत्र का मामला' विषय पर आयोजित सम्मेलन में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, चीन ने पहले ही एक बांध बनाने का फैसला कर लिया है, जो 60,000 मेगावाट बिजली का उत्पादन करने में सक्षम होगा। गाओ ने दावा किया कि जून 2000 में आई विनाशकारी बाढ़ भी इसी तरह के 'जल बम' का नतीजा थी, जिसमें सियांग नदी पर बने 10 से अधिक पुल बह गए थे। अरुणाचल प्रदेश में यारलुंग त्सांगपो को सियांग नदी के नाम से जाना जाता है, जो असम में प्रवेश करने के बाद ब्रह्मपुत्र के रूप में जानी जाती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।