Delhi CM Rekha Gupta Inspects GTB Hospital Reveals Severe Healthcare Deficiencies मुख्यमंत्री रेखा ने जीटीबी का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में मिली कमी, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi CM Rekha Gupta Inspects GTB Hospital Reveals Severe Healthcare Deficiencies

मुख्यमंत्री रेखा ने जीटीबी का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में मिली कमी

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जीटीबी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं में कमी पाई। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें छह महीने से वेतन नहीं मिला है। अस्पताल में आवश्यक उपकरणों की कमी और...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 4 March 2025 08:19 PM
share Share
Follow Us on
मुख्यमंत्री रेखा ने जीटीबी का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में मिली कमी

नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगलवार शाम को दिलशाद गार्डन स्थित गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंची। निरीक्षण के दौरान उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं में कमी मिली। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें छह महीने से वेतन नहीं मिला है। यहां के चिकित्सा अधीक्षक पर चार अतिरिक्त अस्पतालों का भी प्रभार है। उन्होंने राजधानी के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार ने स्वास्थ्य माडल को बर्बाद कर दिया है। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान पाया कि अस्पताल के बेसमेंट और अन्य जगहों पर कोरोनाकाल के दौरान खरीदी गईं पीपीई किट, दवाएं, वेंटिलेटर, बेड, आक्सीजन कंसन्ट्रेटर व अन्य आवश्यक स्वास्थ्य उपकरण कबाड़ हो चुके हैं। रेखा ने निर्माणाधीन इमारत का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये बर्बाद करने के बाद भी यह नया अस्पताल बनकर तैयार नहीं हुआ। केजरीवाल सरकारी की लापरवाही की वजह से मरीजों के उपचार पर प्रभाव पड़ा है।

---------

एक भी एमआरआई नहीं, 12 साल पुरानी सीटी स्कैन मशीन

रेखा गुप्ता ने कहा कि जीटीबी जैसे बड़े अस्पताल में एक भी एमआरआई की मशीन नहीं है। सीटी स्कैन की मशीन 12 साल पुरानी है जबकि एक सीटी स्कैन की मशीन की कार्य क्षमता अधिकतम दस वर्ष की होती है। 40 फीसदी पद खाली पड़े हैं। जहां पर रोजाना छह से सात हजार मरीजों की ओपीडी रहती है, उस अस्पताल में केवल 95 आईसीयू बेड हैं। यहां पर दिल्ली से सटे इलाकों से भी लोग इलाज के लिए आते हैं, लेकिन सुविधाओं के अभाव में उन्हें छोटी-छोटी चीजों के लिए भी निजी सेंटर पर जाना पड़ता है। केजरीवाल सरकार का स्वास्थ्य माडल की पोल खुल चुकी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।