Extreme Heatwave Hits India with Temperatures Soaring Above 46 C राजस्थान का बाड़मेर सबसे अधिक गर्म, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsExtreme Heatwave Hits India with Temperatures Soaring Above 46 C

राजस्थान का बाड़मेर सबसे अधिक गर्म

भारत के विभिन्न हिस्सों में तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। आईएमडी ने राजस्थान के बाड़मेर में 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया, जो सामान्य से 7.6 डिग्री अधिक है। 27 स्टेशनों पर औसतन 43...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 9 April 2025 12:27 AM
share Share
Follow Us on
राजस्थान का बाड़मेर सबसे अधिक गर्म

नई दिल्ली, एजेंसी। देश के अलग- अलग हिस्सों में तापमान की तपिश तेज हो गई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को बताया कि देश में सबसे अधिक पारा राजस्थान के बाड़मेर में 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था। आईएमडी के अनुसार 27 स्टेशनों पर तापमान औसतन 43 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। इसी तरह जैसलमेर में तापमान 45, चित्तौड़गढ़ में 44.5, बीकानेर में 44.4 और श्रीगंगानगर में 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुजरात के सुरेंद्रनगर में 44.8 जबकि राजकोट में 44 और अमरेली में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में पारे की तेज चाल के कारण लोगों ने भीषण गर्मी महसूस की। 27 में से 19 स्टेशनों पर गंभीर लू चलने की बात सामने आई है।

........

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।