दुर्लभ : पहली बार जिंदा नजर आया सबसे बड़ा ‘बिना हड्डी वाला जीव
दक्षिण अटलांटिक महासागर में साउथ सैंडविच आइलैंड्स के पास एक रिसर्च टीम ने दुनिया के सबसे बड़े बिना हड्डी वाले जीव ‘कोलॉसल स्क्विड’ का जिंदा वीडियो रिकॉर्ड किया। यह बच्चा स्क्विड 30 सेंटीमीटर लंबा है,...

लंदन, एजेंसी। समुद्र की गहराई से एक चौंकाने वाली और रोमांचक खबर आई है। दुनिया के सबसे बड़े और सबसे भारी बिना हड्डी वाले जीव ‘कोलॉसल स्क्विड को पहली बार जिंदा देखा और कैमरे में रिकॉर्ड किया गया है।
इसका वीडियो दक्षिण अटलांटिक महासागर में साउथ सैंडविच आइलैंड्स के पास एक रिसर्च टीम ने अपने जहाज से रिकॉर्ड किया। खास बात यह है कि यह स्क्विड अभी बच्चा है और इसकी लंबाई केवल 30 सेंटीमीटर है। जबकि बड़े होकर इसकी लंबाई सात मीटर और वजन आधा टन तक हो सकता है। इस स्क्विड को एक खास रिमोट कंट्रोल वाली सबमरीन मशीन ‘सुबास्टियन के जरिए समुद्र की गहराई में फिल्माया गया। वीडियो में यह पारदर्शी (लगभग कांच जैसा दिखने वाला) स्क्विड तैरता नजर आता है। अब तक यह जीव केवल मरे हुए हाल में मछुआरों के जाल में या व्हेल और समुद्री पक्षियों के पेट में ही देखा गया था। जिंदा और अपनी असली जगह पर इसे पहले कभी नहीं देखा गया था। वैज्ञानिकों ने इस वीडियो की पुष्टि में कई दिन लगाए, क्योंकि यह बेहद दुर्लभ नजारा था। यह खोज श्मिट ओशन इंस्टिट्यूट, निप्पॉन फाउंडेशन, ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वे और अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की टीम ने मिलकर की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।