दस वर्षों बाद लोगो चेंज
गूगल ने 10 साल बाद अपने लोगो में बदलाव किया है। नया लोगो अब अधिक रंगीन है, जिसमें जी आइकन के रंगों में बदलाव किया गया है। यह नया डिजाइन आईओएस और एंड्रॉयड बीटा वर्जन 16.8 में देखने को मिल रहा है।...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 13 May 2025 04:02 PM

एजेंसी दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी गूगल ने 10 साल बाद अपने लोगो में बदलाव किया है। अब जी आइकन पहले से ज्यादा रंगीन हो गया है। गूगल का नया लोगो आईओएस और एंड्रॉयड बीटा वर्जन 16.8 में नजर आ रहा है। नए डिजाइन में रेड कलर येलो में येलो कलर ग्रीन में और ग्रीन कलर ब्लू में मिक्स होता हुआ नजर आ रहा है। कुल मिलाकर गूगल का नया लोगो अब और भी ज्यादा रंगीन हो गया है। पुराने आइकन में जी अक्षर चार अलग-अलग रंगों (नीला, लाल, पीला और हरा) के ब्लॉक में था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।