Impact of Pahalgam Attack on India-Pakistan Trade पाक से कारोबार हो सकता है प्रभावित, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsImpact of Pahalgam Attack on India-Pakistan Trade

पाक से कारोबार हो सकता है प्रभावित

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच कारोबार पर गहरा असर पड़ सकता है। 2024 में भारत ने पाकिस्तान को 1.21 अरब डॉलर का निर्यात किया, जो 2023 की तुलना में 127 फीसदी बढ़ा। जानकारों के अनुसार, अगर...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 25 April 2025 01:31 AM
share Share
Follow Us on
पाक से कारोबार हो सकता है प्रभावित

पाक से कारोबार हो सकता है प्रभावित नई दिल्ली, एजेंसी। पहलगाम हमले के बाद भारत पाकिस्तान के बीच कारोबार पूरी तरह प्रभावित हो सकता है। आंकड़ों के अनुसार भारत ने पाकिस्तान को वर्ष 2024 में 1.21 अरब डॉलर का निर्यात किया था। वर्ष 2023 की तुलना में इसमें 127 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। इससे पहले वर्ष 2018 में पाकिस्तान को भारत ने कुल 2.35 अरब डॉलर का निर्यात किया था। पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा छीन लिया था और उसके द्वारा भारत से आयात की जाने वाली वस्तुओं पर 200 फीसदी का कर लगा दिया था। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत से वस्तुओं की खरीदारी कम कर दी। जानकारों का कहना है कि भारत भी अगर कारोबार पूरी तरह बंद करने का फैसला लेता है तो पाकिस्तान में महंगाई बढ़ जाएगी और लोग भूखे मरने को मजबूर हो जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।