भारत-मिस्र के सैनिकों ने साझा की युद्धकला
भारत और मिस्र के विशेष बलों का सैन्य अभ्यास 'साइक्लोन' बीकानेर स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में चल रहा है। यह 14 दिवसीय अभ्यास 10 फरवरी से शुरू हुआ और 23 फरवरी को समाप्त होगा। इसका उद्देश्य...

जयपुर, एजेंसी। भारत और मिस्र के विशेष बलों का सैन्य अभ्यास ‘साइक्लोन राजस्थान में बीकानेर स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में जारी है। अंतिम चरण में दोनों देशों के सैनिक अपनी-अपनी युद्धकला और तकनीकों को साझा करने पर जोर दे रहे हैं।
रक्षा प्रवक्ता कर्नल अमिताभ शर्मा ने कहा, 14 दिवसीय सैन्य अभ्यास 10 फरवरी से शुरू हुआ था और 23 फरवरी को समाप्त होगा। यह अभ्यास भारत और मिस्र के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी का प्रमाण है, जो सैन्य सहयोग को मजबूत करता है। उन्होंने बताया, कंटिजेंट्स ट्रेन हार्ड पर केंद्रित अभ्यास में दोनों देशों की सेनाएं कठिन युद्ध प्रशिक्षण और सामरिक अभ्यास कर रही हैं।
अमिताभ शर्मा ने कहा, अभ्यास का प्रमुख लक्ष्य युद्धकला, तकनीक और प्रक्रियाओं की आपसी समझ को बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि अभ्यासों का उद्देश्य सैनिकों की क्षमता को बढ़ाना है ताकि वे रेगिस्तानी और अर्ध-रेगिस्तानी इलाकों की जटिल परिस्थितियों में प्रभावी तरीके से प्रतिक्रिया कर सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।