अर्थव्यवस्था का आकार 2030 तक दोगुना होना संभव
नई दिल्ली। नीति आयोग के सीईओ बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम ने कहा कि भारत 2030 तक अपनी अर्थव्यवस्था का आकार दोगुना कर सकता है। उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन एक अवसर है और 2047 तक भारत युवा जनसंख्या के...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 18 Sep 2024 04:29 PM

नई दिल्ली। नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम ने बुधवार को कहा कि भारत 2030 तक अपनी अर्थव्यवस्था का आकार आसानी से दोगुना कर सकता है। 'पब्लिक अफेयर्स फोरम ऑफ इंडिया' द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सुब्रह्मण्यम ने कहा कि जलवायु परिवर्तन भारत के लिए जलवायु प्रौद्योगिकी में अग्रणी बनने का एक अवसर है। सुब्रह्मण्यम ने कहा कि 2047 तक भारत जनसांख्यिकी दृष्टि से दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक होगा तथा अनुमानित प्रति व्यक्ति आय करीब 18,000 से 20,000 अमेरिकी डॉलर होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।