India s Environment Minister Urges Developed Nations to Save Glaciers Amid Climate Change ग्लेशियरों को बचाने के लिए विकसित देश आगे आएं: कीर्ति वर्धन सिंह, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndia s Environment Minister Urges Developed Nations to Save Glaciers Amid Climate Change

ग्लेशियरों को बचाने के लिए विकसित देश आगे आएं: कीर्ति वर्धन सिंह

केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने तजाकिस्तान में ग्लेशियरों को बचाने के लिए विकसित देशों से आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्लेशियर जलवायु परिवर्तन का एक बड़ा संकेत हैं और...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 31 May 2025 10:56 PM
share Share
Follow Us on
ग्लेशियरों को बचाने के लिए विकसित देश आगे आएं: कीर्ति वर्धन सिंह

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा है कि ग्लेशियरों को बचाने के लिए विकसित देशों को आगे आना चाहिए। तजाकिस्तान के दुशांबे में संयुक्त राष्ट्र द्वारा ग्लेशियर पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बात कही। केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री ने कहा ग्लेशियर जलवायु परिवर्तन के सबसे स्पष्ट संकेतों में से एक है। जिन देशों ने वैश्विक स्तर पर सर्वाधिक कार्बन उत्सर्जन किया उन्हें ग्लेशियरों को बचाने के लिए उत्सर्जन कम करने की दिशा में काम करना होगा। भारत में हर तरफ ग्लेशियर पीछे हट रहे हैं और इसका व्यापक प्रभाव भी दिख रहा।

उन्होंने कहा ग्लेशियरों को बचाने के लिए दुनिया को एकजुट होना होगा। तापमान में तेजी और ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को हर हाल में कम करने पर काम करना होगा। दक्षिण एशिया में दुनिया की एक तिहाई आबादी रहती है। वर्ष 2020 तक हुए कार्बन उत्सर्जन में इनकी भागीदारी महज चार फीसदी थी, लेकिन इस क्षेत्र के लोग जलवायु परिर्वन के खतरों से सबसे अधिक प्रभावित हैं। चेतावनी प्रणाली पर जोर कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा भारत भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए चेतावनी प्रणाली को मजबूत करने पर जोर दे रहा है। ग्लेशियर झील के टूटने से होने वाली आपदा और उससे जुड़े खतरों से निपटने के लिए लगातार काम जारी है। चेतावनी प्रणाली को हर स्तर पर मजबूत बनाया जा रहा जिससे ग्लेशियों में होने वाली हर गतिविधि का समय रहते पता चल सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।