India s First Nuclear Test Congress Celebrates 51 Years of Indira Gandhi s Leadership कांग्रेस ने इंदिरा के निर्णायक नेतृत्व को सराहा, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndia s First Nuclear Test Congress Celebrates 51 Years of Indira Gandhi s Leadership

कांग्रेस ने इंदिरा के निर्णायक नेतृत्व को सराहा

भारत के पहले परमाणु परीक्षण की 51वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस ने इंदिरा गांधी के नेतृत्व की सराहना की। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 51 साल पहले भारत ने पोखरण में पहला परीक्षण कर दुनिया का छठा परमाणु शक्ति...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 18 May 2025 08:52 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस ने इंदिरा के निर्णायक नेतृत्व को सराहा

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत के पहले परमाणु परीक्षण की 51वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निर्णायक नेतृत्व की सराहना की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘एक्स पर लिखा कि 51 साल पहले भारत ने अपना पहला परमाणु परीक्षण किया था और वह इस तरह के परीक्षण करने वाला दुनिया का छठा देश बन गया था। हमारे वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने अपनी प्रतिभा व समर्पण के माध्यम से यह असाधारण उपलब्धि हासिल की। इंदिरा गांधी ने विपरीत परिस्थितियों में भी असाधारण साहस दिखाते हुए अनुकरणीय व गतिशील नेतृत्व का परिचय दिया। यह एक ऐसी विरासत है जो हमेशा बनी रहेगी।

बता दें कि 18 मई 1974 में भारत ने पोखरण में अपना पहला परमाणु परीक्षण किया था। इसका नाम ऑपरेशन स्माइलिंग बुद्धा था। इसके साथ ही भारत परमाणु क्षमता वाले देशों की श्रेणी में शामिल हो गया था। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि इंदिरा गांधी के दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में भारत ने 51 साल पहले राजस्थान के पोखरण में अपना पहला परमाणु परीक्षण किया था। उनकी विरासत आज भी कायम है, जो पीढ़ियों को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उन्नति करने और भारत की सामरिक क्षमताओं को मजबूत करने के लिए प्रेरित करती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।