India Strong Contender to Host Commonwealth Games 2030 Emphasis on Anti-Doping System खेलों में निष्पक्षता सुनिश्चित करे भारत : खेल सचिव, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndia Strong Contender to Host Commonwealth Games 2030 Emphasis on Anti-Doping System

खेलों में निष्पक्षता सुनिश्चित करे भारत : खेल सचिव

-सुजाता चतुर्वेदी ने कहा, राष्ट्रमंडल खेल-2030 की मेजबानी को भारत मजबूत दावेदार -भारत को खेलों में निष्पक्षता सुनिश्चित करे भारत : खेल सचिव

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 16 April 2025 08:16 PM
share Share
Follow Us on
खेलों में निष्पक्षता सुनिश्चित करे भारत : खेल सचिव

-सुजाता चतुर्वेदी ने कहा, राष्ट्रमंडल खेल-2030 की मेजबानी को भारत मजबूत दावेदार -भारत को अपनी खेल महत्वाकांक्षा को मजबूत डोपिंग रोधी प्रणाली से जोड़ना चाहिए

नई दिल्ली, एजेंसी।  खेल सचिव सुजाता चतुर्वेदी ने बुधवार को कहा कि भारत 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए बोली पेश कर रहा है। भारत एक मजबूत दावेदार है। ऐसे में देश को अपने खेल महत्वाकांक्षा को एक मजबूत डोपिंग रोधी प्रणाली के साथ जोड़ना चाहिए। ताकि निष्पक्षता, अखंडता और स्वच्छ खेल के प्रति प्रतिबद्धता सुनिश्चित हो सके।

खेल मंत्रालय की शीर्ष अधिकारी ने राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) द्वारा यहां इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी) में बोल रही थीं। उन्होंने ‘एक साथ मिलकर स्वच्छ खेल पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण विषय पर आयोजित सम्मेलन में अपने विचार व्यक्त किए।

‘प्ले ट्रू वीक 2025 के हिस्से के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में भारत में स्वच्छ, निष्पक्ष और मूल्य-आधारित खेलों के माहौल को बढ़ावा देने के लिए बड़ी संख्या में हितधारकों को एक साथ लाया गया। विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी (वाडा) के एशिया/ओशिनिया कार्यालय की निदेशक मयूमी याया यामामोटो ने इस वर्ष के वैश्विक ‘प्ले ट्रू अभियान में नाडा के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने ‘इट स्टार्ट्स विद मी अभियान के महत्व पर जोर देते हुए एकजुटता के साथ स्वच्छ खेल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए आवश्यक साझा जिम्मेदारी पर अपने विचार रखे।

इसके उद्घाटन सत्र में  10 अलग-अलग क्षेत्रीय भाषाओं में नाडा के ‘फेयर प्ले गाइड का अनावरण  किया गया। इसका मकसद पूरे देश में खिलाड़ियों और हितधारकों के लिए स्वच्छ खेल शिक्षा को और अधिक सुलभ बनाना है। इस दौरान राष्ट्रीय खेल महासंघों, चिकित्सा संस्थानों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के विशेषज्ञों ने भारत की डोपिंग रोधी प्रणाली को मजबूत करने के लिए व्यावहारिक दृष्टि और रणनीतियों को साझा किया। इस कार्यक्रम में खेल प्रशासकों, एथलीटों, प्रशिक्षकों, शिक्षकों और चिकित्सा विशेषज्ञों ने भाग लिया और सहयोग, विचारों के आदान-प्रदान तथा भविष्योन्मुखी योजना के लिए एक मंच तैयार किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।