Indian Army Successfully Completes 28-Day Adventure Mountain Mission Armax-24 सेना का साहसिक पर्वतीय अभियान ‘आर्मेक्स-24 संपन्न, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndian Army Successfully Completes 28-Day Adventure Mountain Mission Armax-24

सेना का साहसिक पर्वतीय अभियान ‘आर्मेक्स-24 संपन्न

भारतीय सेना का 28 दिवसीय साहसिक पर्वतीय अभियान ‘आर्मेक्स-24’ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह अभियान 22 मार्च से 14 अप्रैल तक चला, जिसमें सैनिकों ने उत्तरी सिक्किम में अपने रण कौशल का प्रदर्शन किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 16 April 2025 07:55 PM
share Share
Follow Us on
सेना का साहसिक पर्वतीय अभियान ‘आर्मेक्स-24  संपन्न

नई दिल्ली, एजेंसी भारतीय सेना का 28 दिवसीय साहसिक पर्वतीय अभियान ‘आर्मेक्स-24 सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। अभियान में सेना ने देश के सबसे ठंडे युद्ध मैदान में से एक उत्तरी सिक्किम में अपने रण कौशल का प्रदर्शन किया।

सेना द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार ‘आर्मेक्स-24 22 मार्च से शुरु होकर 14 अप्रैल तक चला। इस साहसिक अभियान में सैनिकों ने उत्तरी बंगाल के घने जंगलों से लेकर सिक्किम में बर्फ से ढके पर्वतों तक 146 किलोमीटर की दूरी में अपने रण कौशल का प्रदर्शन किया।

सेना के अनुसार इस अभियान के लिए 20 फौजियों की टीम का चयन किया गया था जो उच्च प्रशिक्षित होने के साथ ही मानसिक रूप से बेहद मजबूत थे। यह अभियान कठोर परिस्थितयों में उनकी सहनशक्ति, मानसिक जुझारूपन व पारस्परिक सहयोग की परीक्षा जैसा था। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह केवल एक अभियान नहीं था बल्कि भारतीय सेना के अनुशासन, अभियान तत्परता व दृढ़ता का परिचायक था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।