Indian Boxers Shine at Asian U15 and U17 Championships with 15 Gold Medals खेल : भारतीय मुक्केबाजों ने चार और स्वर्ण पदक जीते, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndian Boxers Shine at Asian U15 and U17 Championships with 15 Gold Medals

खेल : भारतीय मुक्केबाजों ने चार और स्वर्ण पदक जीते

भारतीय मुक्केबाजों ने एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 चैंपियनशिप के अंतिम दिन चार स्वर्ण पदक जीते। कुल मिलाकर भारत ने 15 स्वर्ण, 6 रजत और 22 कांस्य पदक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। खुशी चंद, आहना शर्मा,...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 1 May 2025 03:37 PM
share Share
Follow Us on
खेल : भारतीय मुक्केबाजों ने चार और स्वर्ण पदक जीते

अम्मान (जोर्डन), एजेंसी। भारतीय मुक्केबाजों ने पहली एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 चैंपियनशिप के आखिरी दिन बुधवार को चार और स्वर्ण पदक जीतकर अपने अभियान का शानदार अंत किया। भारत 15 स्वर्ण , छह रजत और 22 कांस्य सहित कुल 43 पदक जीतकर कजाखस्तान और उज्बेकिस्तान के बाद तीसरे स्थान पर रहा। खुशी चंद (46 किग्रा) ने मंगोलिया की अल्तांजुल अल्तांगादास को 3-2 से और आहना शर्मा (50 किग्रा) और जन्नत (54 किग्रा) ने उजबेक प्रतिद्वंद्वियों पर 5-0 से जीत दर्ज की। अंशिका ने 80 प्लस किलोवर्ग में जोर्डन की जाना अलालावनेह को पराजित किया। लड़कों के अंडर-17 वर्ग में देवांश (80 किग्रा) को फाइनल में कजाखस्तान के मुखामेदाली रूस्तेमबेक से 0-5 से हराकर रजत से संतोष करना पड़ा।

अंडर-17 लड़कियों ने दो और रजत पदक जीते जो सिमरनजीत कौर (60 किग्रा) और हर्षिका (63 किग्रा) को मिले । लड़कियों ने चार स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक अपने नाम किए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।