Indian Defense Minister Sanjay Seth Visits Kamjong District Inspects Hospital and Schools रक्षा राज्यमंत्री ने किया कामजोंग का दौरा, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndian Defense Minister Sanjay Seth Visits Kamjong District Inspects Hospital and Schools

रक्षा राज्यमंत्री ने किया कामजोंग का दौरा

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने मणिपुर के कामजोंग जिले का दौरा किया, जहां उन्होंने अस्पताल, स्कूल और लघु सचिवालय का निरीक्षण किया। सेठ ने स्थानीय अधिकारियों की विकास कार्यों के लिए सराहना की और इसे...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 11 April 2025 12:01 AM
share Share
Follow Us on
रक्षा राज्यमंत्री ने किया कामजोंग का दौरा

इंफाल, एजेंसी रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने मणिपुर के कामजोंग जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां अस्पताल, स्कूल व लघु सचिवालय का निरीक्षण भी किया।

सेठ ने ‘ एक्स पर अपनी पोस्ट में इस दौरे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि उन्होंने जिला अस्पताल कामजोंग का निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सकों और कर्मचारियों ने उनका ध्यान दैनिक नियमित देखभाल और सेवाओं के लिए आवश्यक जरूरतों की ओर आकर्षित किया।

रक्षा राज्यमंत्री ने स्थानीय अधिकारियों के साथ नवनिर्मित लघु सचिवालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विकास कार्यों के लिए अधिकारियों की सराहना की। सेठ ने कामजोंग दौरे को विकास, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार व स्वरोजगार की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।