खेल : रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज में प्रज्ञाननंदा तीसरे स्थान पर
रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज में प्रज्ञाननंदा तीसरे स्थान पर वारसॉ (पोलैंड), एजेंसी। भारतीय ग्रैंडमास्टर

रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज में प्रज्ञाननंदा तीसरे स्थान पर वारसॉ (पोलैंड), एजेंसी। भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा सुपरबेट रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रहे जबकि स्लोवेनिया के ब्लादीमिर फेडोसीव ने खिताब जीता। ग्रैंड शतरंज टूर पर पहली बार खेल रहे भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम संयुक्त सातवें स्थान पर रहे। ग्रैंड शतरंज टूर की तालिका में वाचियेर लाग्रेव शीर्ष पर हैं जबकि प्रज्ञानानंदा दूसरे स्थान पर हैं। फेडोसीव ने ब्लिट्ज वर्ग में नौ में से 7.5 अंक हासिल किए और उनका कुल स्कोर 36 में से 26.5 रहा। उन्हें जीत के साथ 40,000 डॉलर पुरस्कार के तौर पर मिले। फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव 21.5 अंक के साथ दूसरे और प्रज्ञाननंदा 20.5 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
वाचियेर लाग्रेव को 30,000 डॉलर और प्रज्ञानानंदा को 25,000 डॉलर मिले। अब टूर रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट जाएगा जहां 7 मई से पहला क्लासिकल टूर्नामेंट होगा। इसमें भारत की ओर से विश्व चैंपियन डी गुकेश और प्रज्ञाननंदा खेलेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।