IPL 2023 Ashish Nehra Fined for Unsportsmanlike Conduct Hardik Pandya Penalized for Slow Over Rate खेल : नेहरा पर जुर्माना और एक डिमेरिट अंक भी, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIPL 2023 Ashish Nehra Fined for Unsportsmanlike Conduct Hardik Pandya Penalized for Slow Over Rate

खेल : नेहरा पर जुर्माना और एक डिमेरिट अंक भी

गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा पर खेलभावना के विपरीत आचरण के लिए 25 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट अंक लगाया गया। वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को धीमी ओवरगति के लिए 24 लाख...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 7 May 2025 03:31 PM
share Share
Follow Us on
खेल : नेहरा पर जुर्माना और एक डिमेरिट अंक भी

मुंबई, एजेंसी। गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा पर खेलभावना के विपरीत आचरण के लिए जुर्माना और डिमेरिट अंक लगाए गए। गुजरात ने मंगलवार को मुंबई को वर्षाबाधित मैच में डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर तीन विकेट से पराजित किया। नेहरा की गलती के बारे में बताया नहीं गया लेकिन बार-बार बारिश के कारण मैच रुकने के दौरान उन्हें आपा खोते देखा गया। वह मैदानी अंपायरों से भी बार-बार बात कर रहे थे। आईपीएल ने बुधवार को कहा, गुजरात के मुख्य कोच आशीष नेहरा पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के कारण एक डिमेरिट अंक भी लगाया गया।

उन्होंने लेवल एक का अपराध किया है जो खेल भावना के विपरीत आचरण के संबंध में है। उन्होंने सजा स्वीकार कर ली है। हार्दिक पर 24 लाख जुर्माना मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और उनकी टीम पर धीमी ओवरगति के लिए भारी जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल ने एक बयान में कहा, यह आचार संहिता के तहत इस सत्र में उनकी टीम का धीमी ओवरगति का दूसरा अपराध था। हार्दिक पर 24 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। मुंबई की बाकी टीम और स्थानापन्न खिलाड़ियों पर छह लाख रुपये या उनकी मैच फीस के 25 प्रतिशत में से जो कम हो, जुर्माना लगाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।